Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फटाफट करें चैक, जन धन बैंक खातों में जमा राशि डेढ़ लाख करोड़ से अधिक हुई, आपके खाते में कितने हैं पैसे

फटाफट करें चैक, जन धन बैंक खातों में जमा राशि डेढ़ लाख करोड़ से अधिक हुई, आपके खाते में कितने हैं पैसे

faridabadnews24By faridabadnews24January 12, 2022No Comments6 Mins Read
Image Source : Google

PM Jan Dhan Yojana: प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खोले गए बैंक खातों में जमा राशि डेढ़ लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने करीब साढ़े सात साल पहले की थी। वित्त मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार 44.23 करोड़ से अधिक जन धन खातों में जमा राशि दिसंबर 2021 के अंत तक 1,50,939.36 करोड़ रुपये थी।

वित्तीय समावेश के राष्ट्रीय अभियान के तौर पर शुरू की गई इस योजना ने पिछले साल अगस्त में सात साल पूरे किए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस योजना का एलान किया था। आंकड़ों के अनुसार कुल खातों में से 34.9 करोड़ सार्वजनिक बैंकों में, 8.05 करोड़ खाते क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में और बाकी 1.28 करोड़ निजी बैंकों में हैं।

31.28 करोड़ लाभार्थियों को जारी किए गए रुपे डेबिट कार्ड
इस योजना के 31.28 करोड़ लाभार्थियों को रुपे डेबिट कार्ड जारी किया गया है। समय के साथ रुपे कार्ड की संख्या और इनका इस्तेमाल बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार 29.54 करोड़ जन धन खाते ग्रामीण और अर्ध शहरी बैंक शाखाओं में हैं। 29 दिसंबर तक लगभग महिला खाता धारकों की संख्या 24.61 करोड़ थी। योजना के पहले साल में 17.90 करोड़ खाते खोले गए थे।

आठ दिसंबर 2021 तक 3.65 करोड़ खातों में था शून्य बैलेंस
केंद्र सरकार ने पिछले महीने शीत कालीन सत्र के दौरान संसद को बताया था कि आठ दिसंबर तक शून्य बैलेंस वाले खातों की संख्या 3.65 करोड़ थी, जो कुल जन धन खातों का 8.3 फीसदी है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वित्तीय उत्पादों और सेवाओं को देश के सभी नागरिकों तक आसानी से और किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराया जा सके।

प्रधान मंत्री जन धन योजना (PMJDY) भारत सरकार की एक बहुउद्देशीय योजनाओ में से एक है इस योजना को भारत सरकार द्वारा अगस्त 2014 में समग्र वित्तीय समावेशन की दिशा में एक कदम के रूप में शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य भारत का हर एक नागरिक और परिवार जिसके पास बैंक अकाउंट नहीं है ऐसे लोगो या परिवार को बक अकाउंट खोल कर बैंक से जोड़ना था। जिससे हर एक परिवार या नागरिक न केवल बैंक सुविधा का फायदा ले पाए साथ ही सरकार द्वारा पारित विभिन्न वित्तीय सब्सिडी बिना किसी बिचोलिये के डायरेक्ट प्राप्त कर्ता के अकाउंट में जाये।

यदि आप भी प्रधान मंत्री जन धन योजना (PMJDY) के तहत खाता खोलना चाहते है और आप को नहीं पता की जन धन योजना खाता कैसे खोलें तो इस पोस्ट में आप जान पाएंगे की आप PMJDY का खता कैसे खोले, इसको खोलने की ऑनलाइन तथा ऑफलाइन विधि साथ ही इसमें आप को कौन कौन से डॉक्यूमेंट देय होंगे आदि।

जन धन योजना पात्रता – Jan Dhan Yojana Eligibility
हर एक भारतीय नागरिक जिसके पास किसी भी प्रकार का बैंक अकाउंट नहीं है और उसकी उम्र 10 वर्ष से आधी है तो वह प्रधान मंत्री जन धन योजना (PMJDY) के तहत बैंक खता खोलने के लिए पात्र। बस उसको किसी भी प्रकार का पहचान प्रमाण जो राजपत्रित अधिकारियों द्वारा विधिवत अधिकृत है दिखाना होगा।

Inline Advertisement
अगर उसको अपनी पहचान साबित करेने के लिए भी पहचान प्रमाण नहीं है तब भी वो बैंक द्वारा उसकी पृष्ठभूमि के जाँच के द्वारा वो अपना जन धन योजना खाता खोल सकता है।

PMJDY के तहत आप का एक बुनियादी बचत बैंक जमा खाता (BSBDA) खोता जायेगा जिसके साथ आप को बैंक से पैसे निकलने के लिए RuPay डेबिट कार्ड कार्ड।

जन धन योजना खाता खोलने वाले बैंक की लिस्ट
अगर आप को नहीं पता है की जन धन योजना खाता कैसे खोलें और कौन सी बैंक जान धन खता खोलती है तो हम ने सरकारी तथा प्राइवेट दोनों बैंको की लिस्ट दी है जिसमे आप अपनी नजदीकी बैंक में जा कर अपना जान धन खता खोल सकते है। बैंक की लिस्ट निम्नलिखित है –

प्रधान मंत्री जन धन खता खोलने वाले सभी सरकार बैंक लिस्ट –
– भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
– बैंक ऑफ इंडिया (BoI)
– इलाहाबाद बैंक
– पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
– बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)
– विजया बैंक
– स्टेट बैंक ऑफ़ हैदराबाद,
– IDBI बैंक
– केनरा बैंक
– कॉर्पोरेशन बैंक
– आंध्र बैंक
– स्टेट बैंक ऑफ़ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला,
– देना बैंक
– सिंडिकेट बैंक
– स्टेट बैंक ऑफ़ बीकानेर एंड जयपुर,
– पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक
– सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
– ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC)
– बैंक ऑफ महाराष्ट्र
– स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर
– इंडियन बैंक
– यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

प्रधान मंत्री जन धन खता खोलने वाले सभी प्राइवेट बैंक लिस्ट –
– एक्सिस बैंक लिमिटेड
– धनलक्ष्मी बैंक लिमिटेड
– आईएनजी वैश्य बैंक लिमिटेड
– आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड
– कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड
– एचडीएफसी बैंक लिमिटेड
– इंडसइंड बैंक लिमिटेड
– कर्नाटक बैंक लिमिटेड
– फेडरल बैंक लिमिटेड
– यस बैंक लिमिटेड

जन धन योजना का खता खुलवाने के लिए लगने वाले आवश्यक डॉक्यूमेंट (दस्तावेज)
जन धन योजना खाता खोलने के लिए आप को निम्न मेसे एक कोई भी डॉक्यूमेंट देना होगा। आपका डॉक्यूमेंट बैंक KYC (Know Your Customer) के लिए उपयोग करती है

– आधार कार्ड
– मतदाता पहचान पत्र
– पैन कार्ड
– ड्राइविंग लाइसेंस
– पासपोर्ट
– नरेगा द्वारा जारी किया गया जॉब कार्ड
– केंद्रीय या राज्य सरकार के विभागों सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा जारी किए आईडी कार्ड

अगर आप के पास उपरोक्त मेसे कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं है तब भी आप आप बिना किसी डॉक्यूमेंट के जन धन योजना खाता खोल सकते बिना किसी डॉक्यूमेंट के जन धन योजना के तहत खता खुलवाने के लिए आप को आप की पृष्ठ भूमि की जाँच करवानी होगी जो की बैंक के द्वारा की जाएगी ये एक लम्बी प्रक्रिया है।

आप किसी राजपत्रित अधिकारी के द्वारा आप के लिए लिखा गया पत्र जिस पर की आप का फोटो हो उस से भी अपना जन धन योजना खाता खोल सकते है

जन धन योजना खाता खोलने का फॉर्म डाउनलोड करे
प्रधान मंत्री जन धन योजना खाता खोलने के लिए आप निम्नलिखित फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकलवा कर उसे पूरा भरके उपरोक्त दिए अनुसार डॉक्यूमेंट संलग्न करे तथा अपने नजदीकी बैंक में जाकर इसे जमा करे इसके बाद कुछ ही दिन में आप का जन धन खता खुल जायेगा।

 

Source News: chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 how much money is in your account Quick check the amount deposited in Jan Dhan bank accounts exceeds 1.5 lakh crore
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.