
फरीदाबाद : नहरपार वार्ड नंबर 23 और 24 के लोग इस समय मंदिरों में हो रही ताबड़तोड़ चोरियों से परेशान है पिछले 5 महीने में तकरीबन 15 से 20 ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जहां पर चोरों ने या तो मंदिर का घंटा खोल लिया या फिर दानपेटी तोड़कर पैसे ले गए या फिर मूर्तियां चोरी हुई इनमें से कुछ घटनाओं के बारे में पुलिस को सूचित तो किया गया जबकि कुछ घटनाएं पुलिस के संज्ञान में नहीं आई हालांकि पुलिस को खबर करने के बाद भी अभी तक चोरों का कोई पता नहीं चला है।
अब जबकि पुलिस के पास चोर का हुलिया भी मौजूद है तो देखना यह होगा कि आने वाले वक्त में पुलिस इस शातिर चोर को पकड़ पाती है या फिर नहीं फिलहाल नहर पार के लोग मंदिरो में हो रही ऐसी चोरियों से परेशान हैं और अभी तक किसी भी शातिर चोर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लोगों को शंका तो यह भी है कि यही चोर लोगों के घरों को घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाते हैं।
Source News: abtaknews
