
फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष तेजपाल डागर (शहरी) जिला अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज ने आज हुड्डा मार्केट सेक्टर 3 में इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड का नारियल फोड़कर किया उद्घाटन। जिला अध्यक्ष शहरी अरविंद भारद्वाज ने भारद्वाज ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने डी प्लान के तहत करोड़ों रुपए की राशि जिला फरीदाबाद के विकास कार्यों के लिए दी है। जिस राशि द्वारा फरीदाबाद में जगह-जगह विकास कार्यों हो रहे हैं । इसके अलावा ग्रामीण जिला अध्यक्ष तेजपाल डागर ने कहा कि दुष्यंत चौटाला जी के राज में शहर में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी । इसके अलावा उनके नेतृत्व में आज पृथला हल्के के गांव जकोपुर में आसिफ खान सहित दर्जनभर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला में आस्था जताते हुए जननायक जनता पार्टी का दामन थामा। तेजपाल डागर ने शामिल हुए सभी साथियों को आश्वासन देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा शामिल होने वालों में मुख्य रूप से हाजी कमरसूल, जकरिया नंबरदार, महमूद खान, हाजी हारून, असगर ,अकबर, जावेद, सैफुद्दीन ,सब्बीर,सहित सहित युवाओं ने पार्टी का पटका पहनकर जननायक जनता पार्टी की सदस्यता ली इस मौके पर बल्लबगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पार्षद दीपक चौधरी, भारत यादव, जिला पर्वकता अनिल खुंटेला, वीरेंद्रराजेंद्र शर्मा ,प्रकाश भाटी, गोपाल गुप्ता ,विनोद चावड़ा, मुकेश सिंह ,भूप सिंह ,मनोज ,डॉक्टर जितेंद्र खटाना, अजय पोसवाल,सब्बीर धौज,असगर टिकरीखेड़ा,बसरुदीन, जमशेद,जुबेर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
