Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Heart Attack In Winter: इन 4 आदतों से खुद को बचाएं, सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा

Heart Attack In Winter: इन 4 आदतों से खुद को बचाएं, सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा

faridabadnews24By faridabadnews24January 18, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. यह नॉनस्टॉप काम करता है. लेकिन गलत लाइफस्टाइल और खानपान की आदतें दिल को काफी नुकसान पहुंचाती हैं. सर्दियों के मौसम में हार्ट प्रॉब्लम्स काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं. गर्मियों की तुलना में सर्दियों के मौसम में हृदय संबंधित परेशानियों का ज्यादा सामना करना पड़ता है. सर्दियों में जैसे-जैसे तापमान कम होता है, शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए दिल को अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत पड़ती है.

सर्दियों में बॉडी टेम्परेचर गिरने पर हमारा सिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम एक्टिव हो जाता है और कैटेकोलामाइन के स्राव को बढ़ा सकता है. इससे रक्त वाहिकाओं का संकुचन हो सकता है जो हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल के स्तर और रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया को बढ़ा सकता है. ये सभी चीजें हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकती हैं. ऐसे में फोर्टिस हॉस्पिटल, कल्याण के Senior Consultant-Interventional Cardiology डॉ. जकिया खान ने सर्दियों के मौसम में दिल को स्वस्थ रखने के लिए कुछ टिप्स शेयर किए हैं. आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में-

स्ट्रेस ना लें- हार्ट अटैक और हृदय संबंधित बीमारियों का मुख्य कारण स्ट्रेस होता है. एक्यूट स्ट्रेस से सीधे दिल का दौरा पड़ सकता है और  क्रोनिक स्ट्रेस से हृदय की धमनियों की अंदरूनी परत में परिवर्तन हो सकता है जिससे सूजन हो सकती है जिस कारण खून का थक्का जम सकता है और साथ ही दिल का दौरा पड़ सकता है.

मनपसंद काम करें- गार्डनिंग, पेंटिंग, रीडिंग और म्यूजिक सुनने से भी तनाव को कम किया जा सकता है. आप चाहें तो योग और मेडिटेशन भी कर सकते हैं. यह भी काफी फायदेमंद साबित होता है.

भरपूर नींद लें- हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना पूरी नींद लें. साथ ही काम करते समय बीच में ब्रेक भी लेते रहें.

रोजाना करें एक्सरसाइज- हर दिन कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करें. सर्दियों के मौसम में घर के बाहर एक्सरसाइज करने से बचें, वरना आपको ठंड लग सकती हैं. आप साइकिलिंग, ट्रेडमिल, योग जैसे इनडोर एक्सरसाइज के ऑप्शन भी चुन सकते हैं.

ज्यादा नमक और चीनी से बनाएं दूर- खाने में सूरजमुखी का तेल या सरसों के तेल का इस्तेमाल करें. ये पॉलीअनसेचुरेटेड होते हैं. अपने डेली मील में सलाद और फ्रूट्स को जरूर शामिल करें.

Source News: aajtak

faridabadnews faridabadnews24 Heart Attack In Winter: Protect yourself from these 4 habits the risk of heart attack increases in winter
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.