Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आपकी कार में नहीं आएगी कोई खराबी, बस इन 7 बातों का रखें ध्यान

आपकी कार में नहीं आएगी कोई खराबी, बस इन 7 बातों का रखें ध्यान

faridabadnews24By faridabadnews24January 18, 2022No Comments4 Mins Read
Image Source : Google

अपनी कार की देखरेख के लिए आपको ऑटो एक्सपर्ट होने की जरूरत नहीं है। बस कुछ बातों का ध्यान रखकर आप कार को पूरी तरह से परफेक्ट रख सकते हैं। हालांकि यह अलग बात है कि जब गाड़ी में कोई बड़ी समस्या आएगी तो उसका समाधान सिर्फ सर्विस सेंटर पर कोई मकैनिक ही कर पाएगा। लेकिन अगर कार की देखभाल में नियमित रूप से थोड़ा समय देंगे, तो ऐसे बहुत कम मौके आएंगे, जब गाड़ी सही करवाने के लिए आपको ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ेंगे। तो आइए जानते हैं कार की देखभाल के आसान फंडे।

ऐसे करें ड्राइविंग

बार-बार रेस देने और तुरंत गति कम करने की वजह से कार के इंजन व ब्रेक पर दबाव पड़ता है, इसलिए इत्मीनान से कार चलाकर रख-रखाव के खर्चे कम करें। यह उस समय बेहद जरूरी है, जब आप इंजन को स्टार्ट करते हैं। गाड़ी को तेजी के साथ रेस देने से अच्छा है, सामान्य स्थिति में गर्म होने दें।

ऑयल की करें जांच

इंजन की जिंदगी तेल पर टिकी होती है, इसलिए गाड़ी के तेल का स्तर कायम रखने के लिए समय-समय पर उसकी जांच करते रहें। जरूरी नहीं है कि तेल की जांच सिर्फ सर्विस के दौरान ही हो। जब भी आप इंजन ऑयल का स्तर देखें, उस समय सुनिश्चित कर लें कि गाड़ी का इंजन बंद है। अगर आपको यह नहीं मालूम कि तेल के स्तर की जांच कैसे करनी है तो उसकी निर्देश पुस्तिका पढ़ें। तेल की जांच के लिए डिप स्टिक को बाहर निकालकर उसे अच्छी तरह से साफ कर लें और फिर उसे तेल में डालें, इससे आपको सही अंदाजा हो जाएगा। अगर तेल, नीचे की लाइन तक पहुंच रहा है तो ठीक है नहीं तो उसमें और मात्रा में ऑयल डालकर इसकी पूर्ति करें। इसके बाद तेल की गुणवत्ता की जांच करें। अगर डिप स्टिक पर लगा हुआ तेल साफ दिख रहा है तो समझ लें कि तेल ठीक है। अगर काला हो गया तो उसे बदलवाएं।

हवा की नियमित जांच करें

अगर कार के किसी पहिए में हवा कम है तो उसे चलाना खतरनाक है और इससे गाड़ी का माइलेज भी प्रभावित होगा। इसलिए पहियों की हवा जरूर जांच लें। किसी लंबी यात्रा से पहले या फिर सप्ताह में एक बार जरूर इसे चेक करवाएं। यह काम आप किसी भी सर्विस स्टेशन पर करवा सकते हैं। प्रेशर गेज ले लें, क्योंकि कई बार पंप के मीटर सही नहीं होते।

बड़ी खबर: कोरोना को मिटाने का नया हथियार वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला

रेगुलर सर्विस करवाएं

कार की सर्विस नियमित अंतराल पर कराना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे कार की परफॉर्मेस पर असर पड़ता है। इसलिए कार की सर्विस से कोई समझौता न करें। गाड़ी की सर्विस या तो सर्विस सेंटर से करवाएं या फिर किसी अनुभवी मकैनिक की मदद लें। नई जगह पर बिना सोचे-समझे गाड़ी न छोड़ें।

धूप में न रखें कार

कार की सुरक्षा की जिम्मेदारी मकैनिक की नहीं आपकी है। अगर कार का इंटीरियर खराब होता है तो यह महंगा सौदा हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए कोशिश करें कि जितना हो सके गाड़ी को कहीं छाया में खड़ी करें। तेज धूप की वजह से इंटीरियर के प्लास्टिक का रंग फीका पड़ने लगता है। गाड़ी खरीदने के लिए लाखों का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, तो उसे छाया में खड़ी करने के लिए थोड़ा और भी खर्च कर सकते हैं, क्योंकि कार आपका दूसरा घर है।

निर्देश पुस्तिका पढ़ें

अक्सर लोग कार तो खरीदते हैं, लेकिन उसकी निर्देश पुस्तिका को पढ़ने में समय जाया नहीं करते। यह गलत आदत है। इसे बदलें और गाड़ी की निर्देश पुस्तिका को पढ़ने की आदत डालें, क्योंकि इसको पूरा पढ़कर आप कार के बारे में बेहतर ढंग से जान पाएंगे।

एसी का ठीक से करें रख-रखाव

कार के कंप्रेसर, रेफ्रिजरेटर गैस, कंडेंसर, एक्सपेंशन वॉल्व और इवेपोरेटर जैसे जरूरी उपकरणों की प्रणाली चेक कर लें। बारिश के मौसम में जब एसी से हवा कम आए तो समझ लें कि नमी के कारण अंदर बर्फ जम गई है और इसे सही करने के लिए तुरंत एसी बंद कर दें, लेकिन उसके ब्लोवर को चलते रहने दें। इससे इस समस्या का समाधान हो जाएगा। अगर एसी की कूलिंग बंद हो जाए, तो इसका मतलब है एसी की गैस खत्म हो गई और उसे भरवा लें।

 

Source News: jagran

faridabadnews faridabadnews24 just keep these 7 things in mind There will be no problem in your car
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.