Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » UP: सरकार बनने के बाद का प्लान आया सामने, अपर्णा यादव को BJP नहीं लड़ाएगी चुनाव

UP: सरकार बनने के बाद का प्लान आया सामने, अपर्णा यादव को BJP नहीं लड़ाएगी चुनाव

faridabadnews24By faridabadnews24January 20, 2022No Comments2 Mins Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) से पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) बीजेपी में शामिल हो गई हैं. अब यह जानकारी सामने आ रही है कि बीजेपी अपर्णा को साल 2022 का चुनाव नहीं लड़ाएगी.

अपर्णा को एमएलसी बनाएगी बीजेपी

इसके साथ ही सरकार बनने के बाद अपर्णा यादव को लेकर बीजेपी का प्लान क्या है, यह सामने आ गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अगर उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती है तो पार्टी अपर्णा यादव (Aparna Yadav) को विधान परिषद का सदस्य बना सकती है.

अपर्णा ने 2017 में पहली बार लड़ा था चुनाव

अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने साल 2017 में लखनऊ की कैंट सीट से विधान सभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) से हार का सामना करना पड़ा था. 2017 के चुनाव में अखिलेश यादव ने भी अपर्णा के लिए प्रचार किया था.

कौन हैं अपर्णा यादव?

अपर्णा यादव (Aparna Yadav), सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव (Prateek Yadav) की पत्नी हैं. अपर्णा का जन्म 1 जनवरी 1990 को हुआ था और उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक पत्रकार रहे हैं. उनके पिता को सपा की सरकार में सूचना आयुक्त बनाया गया था. वहीं, उनकी मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं.

2011 में हुई थी अपर्णा और प्रतीक की शादी

अपर्णा यादव (Aparna Yadav) और प्रतीक यादव की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी. लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज से शुरुआती पढ़ाई करने वाली अपर्णा ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन एंड पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री ली है. अपर्णा और प्रतीक की सगाई 2010 में हुई थी. दोनों की शादी दिसंबर 2011 में मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में हुई. दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम प्रथमा है

Source News: zeenews

Aparna Yadav BJP BJP will not contest the elections against Aparna Yadav faridabadnews faridabadnews24 the plan came to the fore UP Assembly Election UP Election UP Election 2022 UP Vidhan Sabha Chunav UP: After the formation of the government UTTAR PRADESH Uttar Pradesh Election UTTAR PRADESH ELECTION 2022 Uttar Pradesh Elections
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.