Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब ले रही रिटायरमेंट, 26 साल की उम्र में इन 3 तरीकों से जमा किया इतना पैसा

अब ले रही रिटायरमेंट, 26 साल की उम्र में इन 3 तरीकों से जमा किया इतना पैसा

faridabadnews24By faridabadnews24January 21, 2022Updated:January 21, 2022No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

लंदन: आमतौर पर लोग 25-26 की उम्र में पढ़ाई के बाद अपना प्रोफेशनल करियर शुरू करते हैं और अपने लिए कोई अच्छी जॉब तलाशते हैं. लेकिन एक महिला 26 की उम्र में रिटायरमेंट लेने को तैयार है, क्योंकि उसने अपनी बाकी लाइफ के लिए पर्याप्त सेविंग्स कर ली है. मतलब जो किसी के साथ 60 पार की उम्र में हो पाता है, वही काम ये महिला सिर्फ 26 साल की उम्र में करने जा रही है.

26 साल में रिटायरमेंट को तैयार

‘मिरर’ की खबर के मुताबिक ब्रिटेन में 20-30 साल के किसी भी शख्स के लिए रिटायरमेंट के बारे में सोचना भी एक सपने जैसा होता है. वह इसके लिए काफी लंबा इंतजार करता है. लेकिन टिकटॉक सेलिब्रिटी टोरी डवलेप ने अब रिटायर होने का फैसला कर लिया है जबकि उनकी उम्र सिर्फ 26 साल है.

अपने टिकटॉक वीडियो में टोरी ने कुछ खास टिप्स बताएं हैं जिनकी बदौलत वह इस उम्र में इतना बड़ा फैसला करना पाने में सक्षम हो पाई हैं. वह पेशे से एक मनी ब्लॉगर हैं और उन्होंने वीडियो में अपनी दौलत को बढ़ाने के लिए कुछ खास उपाय लोगों के साथ शेयर किए हैं.

कमाई बढ़ाने के लिए दिए खास टिप्स

पहली टिप्स के बारे में टोरी बताती हैं कि हमेशा अपनी सैलरी के साथ मोल-भाव करना चाहिए. साथ ही फुल टाइम जॉब के साथ एक साइड बिजनेस का ऑप्शन जरूर रखना चाहिए. दूसरी अहम बात, निवेश पर जरूर फोकस करना चाहिए लेकिन उसके लिए सबसे पहले रिसर्च और सही जगह निवेश के बारे में जानकारी जमा करना भी जरूरी है.

टोरी ने बताया कि निवेश के दौरान आपको लगने लगेगा कि सैलरी कम होती जा रही है लेकिन उसे देखकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. लंबी रेस के लिए यह बहुत ही जरूरी है और सैलरी बढ़ने के साथ-साथ निवेश को भी उसी अनुपात में बढ़ाने की भी जरूरत है.

नौकरी के साथ साइड बिजनेस पर फोकस

अपने टिकटॉक वीडियो में टोरी ने बताया कि अब में आर्थिक रूप से इंडिपेंडेंट हूं और इसका मतलब यह है कि मेरे लिए अब एक भी दिन काम करना जरूरी नहीं है, अगर मैं ऐसा नहीं चाहती. उन्होंने बताया कि इन तीन तरीकों से ऐसा करने में कामयाबी हासिल हुई है. साथ ही जल्द से जल्द सभी को निवेश करना शुरू कर देना चाहिए.

उन्होंने बताया कि कॉरपोरेट कल्चर में अपनी सैलरी के साथ मोल-भाव जरूर करें. मैंने कभी किसी ऐसी जगह काम नहीं किया जो मुझे उचित सैलरी देने को तैयार नहीं थे. फिर वह बताती हैं कि जैसे ही आपकी सैलरी सेवन फिगर में पहुंच जाए तो साइड बिजनेस करना भी शुरू कर दें.

ऐसे तय करें रिटायरमेंट की उम्र

टोरी ने बताया कि मैं हमेशा 9-5 की जॉब करती रही जिससे मेरे पास बाकी के कामों के लिए पर्याप्त समय रहा. इसके जरिए ज्यादा पैसा कमाने के अवसर भी लगातार मिलते रहे. उन्होंने बताया कि वह अभी असल मायने में रिटायर नहीं हो रही हैं लेकिन वह ऐसा करने के लिए बिल्कुल आजाद हैं. वह कहती हैं कि अक्सर कहा जाता है कि ये आपको रिटायरनेंट के लिए कितना पैसा चाहिए, यह तय करना काफी मुश्किल है लेकिन मेरे हिसाब से यह काफी हद तक आपकी इच्छाशक्ति और लाइफ स्टाइल पर निर्भर करता है.

Source News: zeenews

Budgeting Career Goals Debt Free deposited so much money in these 3 ways at the age of 26 Extra Earnings faridabadnews faridabadnews24 Finance Tiktok Full Time Job Invests Money Tiktok Now taking retirement Retireearly Retirement Plan Retiring Idea Salary Side Business Working Corporate
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.