
फरीदाबाद : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जन्म जयंती के अवसर पर पृथला विधानसभा मैं सीकरी मंडल के गांव कबूलपुर बांगर की राजपूत चौपाल पर आयोजित कार्यक्रमों में नेता जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा फरीदाबाद के जिला उपाध्यक्ष व सिकरी मंडल के प्रभारी पंडित लखमीचंद भारद्वाज पहुंचे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह छोकर ने की मुख्य अतिथि पंडित लखमीचंद भारद्वाज व भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर उनके चरणों में नमन किया इस कार्यक्रम में गांव कबूलपुर बांगर वह आस-पास के गांव के पूर्व फौजी वह स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित किया गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पंडित लखमीचंद भारद्वाज ने संबोधित करते हुए कहां की
भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पूरा देश उत्सव की तरह मना रहा है। भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस के उत्सव की शुरुआत 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन के खास मौके पर करने का ऐलान किया है। नेताजी के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इंडिया गेट पर सुभाष बाबू की भव्य प्रतिमा को स्थापित कर हर भारतीय के हृदय में बसने वाले नेताजी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करी है। यह पूरे भारत की तरफ से नेताजी को दी गयी एक छोटी सी भेंट होगी। मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने पूरे देश के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को निरंतर प्रज्वलित करने हेतु हमारे वीरों के प्रति सदैव सम्मान दिखाते हुए उनकी स्मृतियों को जीवंत रखा है। पंडित लख्मीचंद भारद्वाज ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि
सुभाष चंद्र बोस का जन्म उड़ीसा के कटक में एक संपन्न बंगाली परिवार में हुआ। बचपन में प्रथम श्रेणी में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद सुभाष चंद्र बोस भारतीय प्रशासनिक सेवा की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चले गए। ये भारतीयों के लिए बड़ी उपलब्धि थी कि उन्होंने इस परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया था। हालांकि उन्हें अंग्रेजों की गुलामी मंजूर नहीं थी। इसलिए भारतीय प्रशासनिक सेवा को बीच में ही छोड़कर वह भारत आ गए। बहुत कम लोगों को पता होगा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को सबसे पहले राष्ट्रपिता कहकर पुकारा था। आजाद हिंद फौज, आजाद हिंद सरकार और बैंक की स्थापना की और 10 देशों का इस बाबत समर्थन हासिल किया। वह हर युवा के लिए प्रेरणा है। उन्होंने भारतीयों के रक्त में देशभक्ति की आग लगाने वाला नारा दिया था, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा जहां हम आज़ादी की 75वी वर्षगांठ मना रहे हैं, हमारे लिए यह आवश्यक हो जाता है कि हम राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें। ध्वजारोहण करते समय गर्व का जो भाव हमारे हॄदय को आह्लादित कर देता है, वह इस राष्ट्र के कोटि-कोटि जनमानस की देशभक्ति की भावना की अनुभूति है।
नेता जी की चारित्रिक विशेषताएं हर दौर में हर व्यक्ति को प्रेरणा देती रहेंगी। जो हथौड़ा नेता जी ने अंग्रेजी हुकूमत पर मारा था उनकी गूंज एक लंबे समय तक अंग्रेजों को सुनाई दी थी। भारत के इतिहास की जब भी बात होती है, नेता जी का नाम, उनका काम और उनकी भावना सदैव राष्ट्रभक्ति के सर्वोच्च मानदंडों में से एक गिनी जाती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाबू सिंह, रामचंद्र सिंह, मोहन सिंह, संत भगत जी, सत्यवीर फौजी, एक्स स्वतंत्र सेनानी जगत सिंह उर्फ जय हिंद के पुत्र विद्या, नरेश, बॉर्बी, अजय सिंह, दिनेश सिंह, राजेंद्र सिंह, राजू सिंह, मोहित, हरीश, लव ठाकुर, रोहित, सचिन संदीप उपस्थित रहे
