
फरीदाबाद : आजादी की लड़ाई के सर्वशक्तिमान पुरोधा रहे नेताजी सुभाष चन्द बोस जी की 125वीं जयन्ती पराक्रम दिवस पर आज जेजेपी इनसो के जिलाध्यक्ष रवि शर्मा अपने समर्थकों के साथ अरावली पहाड़ी स्थित गुरूकुल की उस कोठरी पर पहुंचे जहां नेताजी ने अज्ञातवास में 8 दिन बिताए थे। रवि शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर नेताजी की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रृद्वांजलि दी। इस मौके पर रवि शर्मा ने कहा कि इस जगह पर आकर वे धन्य हो गए है क्योकि इसी जगह पर नेताजी ने आजादी के लड़ाई के दौरान अज्ञातवास के 8 दिन बिताए थे। उन्होनें कहा कि इस पवित्र भूमि को नमन है। रवि शर्मा ने कहा कि हमें अपने भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए क्योकि हम उस देश में पैदा हुए जिस देश में महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जैसे नेता पैदा हुए। उन्होनें कहा कि नेताजी ने भी हेमू की तरह उस ब्रिटिश साम्राज्य,जिसके राज में सूरज कभी अस्त नहीं होता था को उखाड़ फैंकने का कार्य किया था। उन्होनें कहा कि आज पूरा देश ऐसे वीरों को नमन करता है जिन्होनं अपने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहूति तक दे डाली। इस मोके पर सौराज अधाना,अनीश,केशव,विनय सहित कई युवा मौजूद थे।
सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पूरा देश उत्सव के रूप मना रहा है : पंडित लखमीचन्द भारद्वाज
