कोरोनाकाल में लंबे समय तक लगाए गए लॉकडाउन की वजह से कई बिजनस, नौकरियां आदि प्रभावित हुई, लाखों लोग बेरोजगार हो गए कई बिजनेसमैन का बिजनेस ठप्प हो गया। लॉकडाउन का असर हर छोटे सेलेकर बड़े आदमी पर पड़ा इस बिच एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को भी काफी नुकसान हुआ। इसे ही लेकर अभिनता मिथुन चक्रवर्ती ने अपना दर्द बयां किया। दरअसल, वह इन दिनों कलर्स चैनल पर ‘हुनरबाज… देश की शान’ को जज कर रहे हैं।

इस दौरान एक इंटरव्यू में मिथुन चक्रवर्ती ने खुलासा करते हुए बताया कि कोरोना काल के दौरान उन्हें भी काफी नुकसान हुआ। उनकी होटल की ऐसी हालत हो गई कि एक कप कॉफी तक नहीं बिकी। मिथुन ने कहा कि उन्हें ‘हुनरबाज… देश की शान’ में काम करके काफी अच्छा लग रहा है। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि करण जौहर और परिणीति के साथ काम करना काफी आनंददायक है।
मिथुन ने कहा कि मैं एक्टर तो हूं ही लेकिन साथ ही बिजनसमैन भी हूं, मेरे पास कई होटल हैं लेकिन एक समय ऐसा आया जब होटल में एक कॉफी भी नहीं बिकी क्योंकि कोरोनावायरस ने सबकुछ खराब कर दिया था। सबसे खराब बात ये है कि हमें सरकार की तरफ से कोई सपोर्ट नहीं मिला था। टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री भी अफेक्ट हुई थी। उन्होंने मजदूरों का जिक्र करते हुए कहा कि उनका क्या हाल हुआ होगा ये सोचकर ही वो परेशान हो जाते हैं।
मिथुन ने कहा कि उन्होंने हर संभव किया कि होटल के कर्मचारियों के साथ खड़े रहे लेकिन एक ऐसा समय भी आया जब उन्हें स्टाफ से रुकने के लिए कहना पड़ा। मिथुन ने कहा कि मैं तो अपने कर्मचारियों से कह दिया था कि बिजनेस से जितना पैसा आ रहा है, तुम सब आपस में बांट लो। मैं अपनी तरफ से देख लूंगा। मैंने खुद को भी समझाया कि यह सब हमेशा नहीं रहने वाला, एक समय आएगा जब ये भी बीत जाएगा।
Source News: punjabkesari
