
फरीदाबाद: सामाजिक कार्यो व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए संस्कृत अध्यापक दयालपुर निवासी संत सिंह हुड्डा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बल्लभगढ़ उप मंडल अधिकारी त्रिलोकचंद ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया ।हुड्डा को पांचवीं बार यह पुरस्कार मिला है ।हुड्डा जनहित सेवा संस्था परिवार के अध्यक्ष हैं एवं अन्य अनेक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।सामाजिक कार्यो के लिए जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद को भी उपमंडल व जिला स्तर पर अनेक बार सम्मानित किया गया है। हुड्डा को पुरस्कार मिलने से पूरी टीम में खुशी की लहर है। उप मंडल अधिकारी ने संत सिंह हुड्डा के कार्यों की सराहना करते हुए संस्था की पूरी टीम को बधाई दी साथ ही संस्था की टीम को भी निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के महासचिव सुभाष गहलोत को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
टीम को अच्छे कार्यों के लिए बधाई दी ।इस मौके पर संत सिंह हुड्डा ने भी उप मंडल अधिकारी को पूरा आश्वासन दिया कि भविष्य में भी संस्था अनेक जनहित कार्य निरंतर करती रहेगी ।इस मौके पर मुख्य रूप से संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रवेश लांबा ,उपाध्यक्ष ओम दत्त शास्त्री, कोषाध्यक्ष लोकेश शास्त्री मुख्य सचिव देवी चरण, लकी वर्मा ,दीपक गर्ग ,बबलू छाबड़ा सुंदर तेवतिया मास्टर विक्रम तेवतिया, सुरेंद्र बांकुरा राजकुमार फोगाट विशेष रूप से मौजूद थे ।
