
फरीदाबाद : गणतंत्र दिवस पर तिरंगा झंडा फहरा कर और देशभक्ति के गीत,,सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा” गाकर व वंदे मातरम, भारत माता की जय, जय जवान, जय किसान का उदघोष करते खुशी का इजहार किया।
ज्ञानेंद्र भारद्वाज (जिला उपाध्यक्ष) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने गणतंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी तथा गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र दिवस देश के महान नायकों को उनके योगदान के लिए स्मरण करने तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इस दिन हमें संकल्प लेने चाहिए कि हम अपने राष्ट्र की प्रगति में किस तरह अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकते है। भारत के साथ स्वतंत्र हुए विकसित देशों का उदाहरण करते हुए उन्होंने कहा कि देश को ज्ञान एवं विज्ञान के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षण संस्थानों को अहम भूमिका निभानी होगी।
इस अवसर पर युवा मोर्चा मुजेसर मंडल अध्यक्ष सन्नी कुमार जी , महामंत्री प्रियांशु सिंह जी, महामंत्री सचिन जी, सोशल मीडिया प्रभारी आकाश जी, सोशल मीडिया प्रभारी पवन जी चिकित्सा प्रकोष्ठ निकेत तिवारी जी, कोषाध्यक्ष शिवम साहनी जी, उपाध्यक्ष अमरदीप सोनी जी , उपाध्यक्ष संदीप तिवारी जी, कॉलेज प्रभारी उदय प्रकाश जी , कॉलेज प्रभारी प्रफुल्ल मिश्रा जी, भारतीय जनता पार्टी मुजेसर मंडल अध्यक्ष अनुराग गर्ग जी, पारस जैन जी, बृजलाल शर्मा ,चेतन भारद्वाज जी, अनिल जी ,पंकज जी ,सुनील जी, शर्मा जी, युवा मोर्चा पाली मंडल अध्यक्ष ऋषि पंडित जी, महामंत्री दिवाकर जी अभी साथ उपस्थित थे l
