Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोरोना वायरस से हुआ ठीक इस शख्स ने मौत को दी मात! 6 महीने तक बेहोश रहने के बाद

कोरोना वायरस से हुआ ठीक इस शख्स ने मौत को दी मात! 6 महीने तक बेहोश रहने के बाद

faridabadnews24By faridabadnews24January 28, 2022No Comments3 Mins Read
image : source

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में फ्रंटलाइन वर्कर (Frontline Worker) रहे एक 38-वर्षीय भारतीय ने मौत को मात दे दी है और छह महीने बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. यह चमत्कार ही कहा जाएगा कि कोविड-19 ने इस युवक के फेफड़ों को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया था और उसे वह कई महीने तक बेहोश रहा था, इसके बावजूद वह ठीक होकर घर लौट आया.

हेल्थकेयर ग्रुप ने दी 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता

राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा और संघर्ष क्षमता का सम्मान करते हुए बहुराष्ट्रीय हेल्थकेयर ग्रुप ‘वीपीएस हेल्थकेयर’ ने इस भारतीय नागरिक को 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की. अस्पताल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अमीरात में उनके साथियों ने गुरुवार को अबु धाबी के बुर्जील अस्पताल में आयोजित एक समारोह में उन्हें सहायता राशि सौंपी. अस्पताल समूह उनकी पत्नी को नौकरी भी प्रदान करेगा और उनके बच्चे की शिक्षा पर आने वाला खर्च खुद वहन करेगा.

 

Artificial Lungs के जरिए लड़ी मौत से जंग

ओटी टेक्निशियन के तौर पर अपनी सेवा देने वाले अरुणकुमार एम नैयर (Arunkumar M Nair) ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी छह माह लंबी लड़ाई एक कृत्रिम फेफड़े (Artificial Lungs) के सहारे लड़ी और इस दौरान उन्हें ईसीएमओ मशीन का सहयोग दिया गया था. इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक सहित कई जटिल समस्याओं से गुजरना पड़ा था. उन्हें ट्रेकियोस्टॉमी और ब्रोंकोस्कोपी जैसी कई मेडिकल प्रोसीजर्स से भी गुजरना पड़ा था.

 

एम नैयर का ठीक होने चमत्कार के समान: डॉक्टर

बुर्जील हॉस्पिटल के हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. तारिग अली मोहम्मद अलहसन ने कहा कि नैयर की हालत पहले ही दिन से खराब थी. डॉ. अलहसन ने ही शुरू से नैयर का इलाज किया था. उन्होंने कहा कि उनके लिए नैयर का ठीक होना एक चमत्कार के समान है, क्योंकि सामान्यतया ऐसा असंभव होता है. नैयर जल्द ही अपने परिवार के साथ भारत जाएंगे और अपने माता-पिता से मिलेंगे तथा वहां अपनी फीजियोथेरापी जारी रखेंगे. उन्हें भरोसा है कि वह अगले महीने फिर से नौकरी पर वापस आ जाएंगे.

 

केरल के रहने वाले हैं अरुणकुमार एम नैयर

केरल के निवासी अरुणकुमार एम नैयर (Arunkumar M Nair) को एक महीने पहले अस्पताल के जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया था. पांच महीने तक वह अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे. नैयर ने कहा, ‘मुझे कुछ याद नहीं है. मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि मैं मौत के ‘जबड़े’ से बचकर बाहर आया हूं. यह मेरे परिजनों, दोस्तों और सैकड़ों अन्य लोगों की दुआओं का ही असर है कि मैं जिंदा हूं.’

Source News: zeenews

Artificial Lungs Arunkumar M Nair Coronavirus faridabadnews faridabadnews24 Frontline Worker This person defeated death exactly because of corona virus! After being unconscious for 6 months UAE Covid-19
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.