Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पलवल पुलिस की कामयाबी का सिलसिला लगातार जारी, अब साइबर अपराधियों के रैकेट पर किया कड़ा प्रहार

पलवल पुलिस की कामयाबी का सिलसिला लगातार जारी, अब साइबर अपराधियों के रैकेट पर किया कड़ा प्रहार

faridabadnews24By faridabadnews24February 3, 2022No Comments4 Mins Read
दुग्गल आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल की अगुवाई में डिटेक्टिव स्टाफ पलवल, थाना कैंप पलवल पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त स्पेशल टीम ने ऑनलाइन शॉपिंग की फर्जी वेबसाइट तैयार कर एवं आईफोन जीतने का लालच देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले रैकेट का किया पर्दाफाश,चार आरोपियों पर कसा शिकंजा
आरोपियों से ₹20 लाख 68 हजार की नगदी , 8 कंप्यूटर, दो लैपटॉप,16 हैंडसेट फोन, 4 मोबाइल एवं संबंधित उपकरण व दस्तावेज बरामद
इस कामयाबी का प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए जिला पलवल पुलिस में अंडर ट्रेनिंग चल रहे डीएसपी श्री शिवा अर्चन शर्मा, ने बताया कि शिव कॉलोनी निवासी धुव्र वत्स ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 24 नवंबर 2021 को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वे मिशो कार्ट डॉट कॉम से बोल रहे हैं। आपके नंबर पर तीन इनाम निकलते हैं, जो उनकी साइट से सामान खरीदने पर मिलेंगे। उनके कहने पर उसने साइट से 1299 रुपये का एक सामान खरीद लिया। अगले दिन फोन आया कि आपको लैपटॉप या फोन में एक का चुनाव करना होगा। धुव्र ने आई फोन 12 का चुनाव किया।
कंपनी वालों ने जीएसटी के नाम 6210 रुपये व बीमा के नाम पर 12 हजार 700 रुपये अपने बैंक खाते में डलवा लिए। उसके बाद फोन आया कि टेलीकॉम परेशानी होने के चलते आपका फोन नहीं मिल सकता, 15 फरवरी तक फोन मिल पाएगा या अभी नकद मिलेगा। उन्होंने बैंक की डिटेल मांगी, जो मैंने नहीं दी। बैंक डिटेल पंजीकरण के नाम पर 29 हजार 24 रुपये ले लिए, जो मैंने अपनी बुआ के खाते से दिए। उसके बाद अपूर्वा नाम महिला का फोन आया कि जीत के रूपए लेने के लिए तीन शर्ते पूरा करनी होंगी, जो रुपये देने की थी। मैंने उसके कहे अनुसार 33 हजार 568 रुपये, 21 हजार 299 रुपये, 22 हजार 569 रुपये उनके बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीडि़त का कहना है कि उसके बाद उसके पैन कार्ड की डिटेल मांगी और मेरे दूसरे खाते में 1743 रुपये डाल दिए। फिर से जबाव आया कि मेरे द्वारा भेजी गई सारी रकम एक साथ वापस की जाएगी। फिर से कुछ और नियमों के नाम पर और पैसे मांगते रहे। कंपनी की तरफ से आरबीआई सिग्नेचर के 74 हजार, कस्टूमर सिग्नेचर 2 लाख 20 हजार, शॉपिंग प्वाइंट के नाम पर एक लाख 72 हजार, टेक्स के नाम पर एक लाख दस हजार 503 रुपये डलवा लिए। विभिन्न तिथियों को उससे आरोपियों ने 25 लाख 23 हजार 143 रुपये विभिन्न खातों में डलवा लिए, जिसके बाद 30 जनवरी 2022 को 6 लाख 79 हजार रुपये की मांग करने लगे। मेरे रुपये जमा नहीं करवाने पर कहा कि अब आपको एक भी रुपये नहीं मिलेगा।
इस तरह से पीड़ित को आई फोन 12 जीतने का लालच देकर 25 लाख 23 हजार 143 रुपये की ठगी करने के आरोप में कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर रूपये ऐंठने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आगे जानकारी देते हुए अंडर ट्रेनिंग डीएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री राजेश दुग्गल आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल के निर्देशन में डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यवान, थाना कैंप पलवल प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र एवं साइबर सेल प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में संयुक्त स्पेशल टीम का गठन किया गया तथा पुलिस कप्तान पलवल के प्रभावी दिशा निर्देश अनुसार कार्य करते हुए उक्त स्पेशल टीम ने तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए मामले में संलिप्त चार आरोपियों को सेक्टर 11 फरीदाबाद से साइबर अपराध का अड्डा/ ऑफिस चलाते हुए धर दबोचा। आरोपियों की पहचान दिल्ली की गोबिंदपुरी निवासी मनमोहन सिंह उर्फ मन्नू, फरीदाबाद निवासी प्रदीप कुमार, यूपी के देवरिया जिला निवासी ​सुमित व जैतपुर दिल्ली निवासी बलराम के रूप में हुई जिनसे मौका पर ही ठगे गए रुपयों में से ₹20 लाख 68 हजार की नगदी , 8 कंप्यूटर सेट , दो लैपटॉप, चालू हालत में सिम कार्ड सुदा 16 हैंडसेट फोन, 4 मोबाइल एवं संबंधित उपकरण व दस्तावेजों को को बरामद किया गया है। आरोपियों से अन्य मामलों के खुलासे होने की संभावना है। इस साइबर जालसाज का नेटवर्क पता लगाने, रुपयों की बरामदगी एवं साथी आरोपीयान का पता लगाने हेतु आरोपियों को पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
इस मामले में उपरोक्त स्पेशल टीम द्वारा साइबर अपराधियों पर की गई इस बड़ी कार्यवाही की पुलिस कप्तान पलवल श्री राजेश दुग्गल आईपीएस ने प्रशंसा करते हुए टीम को उत्साहवर्धन के तौर पर प्रशंसा पत्र एवं इनाम देने की घोषणा की है साथ ही आमजन से अपील की है कि जिला पलवल पुलिस द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से सीख लेकर एवं साइबर अपराधों के बारे में जागरूक होकर बचा जा सकता है, किसी के बहकावे में ना आए। साइबर ठगी होने पर 155260 डायल करे।
faridabadnews faridabadnews24 now a strong attack on the racket of cyber criminals The success of Palwal Police continues
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.