Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अप्रैल-मई तक नए सिरे से बनेगी पृथला क्षेत्र की 40 सडक़ें : नयनपाल रावत

अप्रैल-मई तक नए सिरे से बनेगी पृथला क्षेत्र की 40 सडक़ें : नयनपाल रावत

faridabadnews24By faridabadnews24February 5, 2022No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद। हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आर्शीवाद से पृथला क्षेत्र की तमाम टूटी सडक़ों की कायाकल्प की जाएगी और उन्हें नए सिरे से बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 40 सडक़ें नए सिरे से बनाई जाएगी और आगामी अप्रैल-मई माह तक सभी सडक़ें पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी, जिसके बाद ग्रामीणों को आवागमन करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। श्री रावत शनिवार को पृथला क्षेत्र के कई गांवों में चल रहे सडक़ निर्माण कार्याे का औचक निरीक्षण करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरसात के चलते क्षेत्र की सडक़ें बदहाली के दौर से गुजर रही है, चाहे वह मार्किटिंग बोर्ड की हो या फिर पीडब्ल्यूडी विभाग की। सरकार ने क्षेत्र की 40 सडक़ों को को बनाने के लिए मंजूरी दे दी है और, जिसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीकरी से प्याला तक की सडक़ को सीमेटिंड बनाया जाएगा, जिस पर करीब साढे 11 करोड़ की लागत आएगी क्योंकि इस सडक़ पर यातायात ज्यादा रहता है इसलिए इसे पूरी मजबूती से बनाया जाएगा और पहले इसे 7 किलोमीटर तक बनाया जाना था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 किलोमीटर तक कर दिया गया है। विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि पूरे क्षेत्र मेें सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है और आने वाले समय में पृथला क्षेत्र में एक भी टूटी सडक़ नहीं रहेगी। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि उत्तरप्रदेश सहित पांच राज्यों में भाजपा की आंधी चल रही है और यहां भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी। इस अवसर पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी नरेंद्र यादव, जेई रैनीवेल सुरेंद्र सिंह, राम बाबू रावत, महेश भाटी ब्लाक मेम्बर, कुलदीप कौशिक, विनोद रावत, गिर्राज रावत, परमा पंडित, पलटू, पुनीत कौशिक, ज्ञान कौशिक, लक्ष्मण तंवर सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

40 roads of Prithla area to be built anew by April-May: Nayanpal Rawat faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.