Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद : मां सरस्वती को समर्पित वसंत पंचमी के त्यौहार का उल्लास शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में देखने को मिला

फरीदाबाद : मां सरस्वती को समर्पित वसंत पंचमी के त्यौहार का उल्लास शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में देखने को मिला

faridabadnews24By faridabadnews24February 6, 2022No Comments5 Mins Read

फरीदाबाद : ज्ञान, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित वसंत पंचमी के त्यौहार का उल्लास शनिवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में देखने को मिला। शहरी क्षेत्र में जहां विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना हुई, हवन हुए, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में होली का डांडा रखा गया। शिक्षण संस्थानों में भी वसंत पंचमी की खुशियों से शिक्षक सराबोर नजर आए। शिक्षक पीले व गेरुआ वस्त्रों में नजर आए। मंदिरों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना हुई।

मानव रचना शिक्षण संस्थान में सभी शिक्षकों के परिवार की सफलता और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए डिपार्टमेंट आफ स्टूडेंट वेलफेयर ने मां सरस्वती का आशीर्वाद लेने के लिए सरस्वती पूजन किया। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआइआइआरएस) के वीसी डा.संजय श्रीवास्तव व महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल आरके आनंद ने सभी शिक्षकों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। पीवीसी डा.प्रदीप कुमार, मानव रचना यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डा.कामेश्वर सिंह, डा.संगीता बांगा ने स्टाफ संग मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। वसंत पंचमी पर स्थापना दिवस का आयोजन

जीवा पब्लिक स्कूल सेक्टर-21बी परिसर में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान, उपाध्यक्ष चंद्रलता चौहान, अकादमिक एंड एक्सीलेंस प्रमुख मुक्ता सचदेव, प्रधानाचार्या अपर्णा शर्मा ने सरस्वती पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यालय का 28वां स्थापना दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के युवा निदेशक मधुसूदन चौहान, काजल चौहान, मीनाक्षी, नीरजा चौहान भी उपस्थित रहीं। विद्यालय अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी के सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना की। जनहित सेवा संस्था ने किया सरस्वती पूजन

जनहित सेवा संस्था ने वसंत पंचमी पर संस्था के सेक्टर-2 स्थित कार्यालय पर सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया। ज्योतिषाचार्य डा.सतीश चंद शर्मा ने मंत्रो उच्चारण द्वारा विद्या की देवी सरस्वती मां की पूजा अर्चना कर यज्ञ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के अध्यक्ष संत सिंह हुड्डा ने कहा कि वसंत पंचमी को माता सरस्वती के जन्म दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। महासचिव सुभाष गहलोत ने कहा कि इसे शास्त्रों में ऋषि पंचमी भी कहा जाता है। हवन का किया आयोजन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआइटी तीन में वसंत पंचमी पर हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगाशंकर मिश्र मुख्य आतिथि और सह जिला कार्यवाहक कुशल पाल, प्रचारक सुरेंद्र और शालिनी विशिष्ट अतिथि थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रविद्र कुमार मनचंदा ने की। गंगाशंकर मिश्र ने कहा कि मां सरस्वती को वागीश्वरी, भगवती, शारदा, वीणा वादिनी और वाग्देवी सहित अनेक नामों से पूजा जाता है। ब्राह्मण सभा ने किया सरस्वती पूजन

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सेक्टर-12 स्थित कार्यालय पर वसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती का पूजन किया। सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली ने कहा कि मां सरस्वती बुद्धि की दाता हैं। इस दिन विद्या और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। वसंत ऋतु को सबसे सुंदर ऋतुओं में गिना जाता है। कार्यक्रम में हरीश पाराशर एडवोकेट, कृष्ण पाराशर, कर्ण पाराशर इंजीनियर, गुड्डू शास्त्री, ओमबीर, रामजीलाल, आशीष, रंजन ने भी मां सरस्वती की पूजा की। केडी कान्वेंट स्कूल में हुआ आयोजन

वसंत पंचमी पर्व के अवसर पर केडी कान्वेंट स्कूल नंगला एनक्लेव पार्ट-2 में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र यादव, प्रधानाचार्या विमला यादव तथा भाजपा युवा मोर्चा नंगला मंडल के अध्यक्ष आदेश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। स्कूल इंचार्ज बबीता चौधरी, पीटीआइ जितेंद्र तोमर ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों एवं स्टाफ को प्रसाद वितरित किया गया। एसजीएम नगर में हुई सरस्वती पूजा

एसजीएम नगर में मां सरस्वती की पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौं. विजय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी के दिन शुभ काम करना फलदायी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए पंचांग देखने की जरूरत नहीं होती। इस दिन विद्या और कला की देवी मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद उन्होंने युद्धवीर झा द्वारा सोनिया विहार में आयोजित मां सरस्वती पूजा में शिरकत की। मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया

एनआइटी क्षेत्र में वसंत पंचमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता धर्मवीर भडाना मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि माघ मास शुक्ल पक्ष की पंचमी को ज्ञान की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि वाग्देवी मां सरस्वती की आराधना और ज्ञान के महापर्व को वसंत पंचमी के रूप में जाना जाता है। जिला सचिव भीम यादव एवं राकेश कुमार ने मां सरस्वती की अराधना की। कार्यक्रम में हितेश पालता, डाक्टर अशोक यादव, विक्रम सिंह मौजूद रहे। कालीबाड़ी में माता सरस्वती की भव्य पूजा का आयोजन

वसंत पंचमी पर कालीबाड़ी सेक्ट-16 की महिला सदस्यों ने मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना की। सुबह नौ बजे से ही पूजा शुरू होकर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक सभी के लिए प्रसाद के पैकेटों का वितरण तक अनुष्ठान जारी रहा। मंदिर प्रवक्ता के अनुसार लगभग 600 भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। संध्या को माता की आरती के साथ पूजा की समापन की घोषणा हुई। कार्यक्रम में रूपाली कर, अर्पिता चौधरी, शैमली घोष, सुकृति दास, अनिमा गांगुली, बरनाली, सुप्रिया मौजूद रहीं। आनलाइन कार्यक्रम आयोजित

लिटिल स्कालर्स स्कूल में भी सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन भी किया गया। छात्रों ने आनलाइन हवन में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या अरुण रेखा सलवान ने हवन किया। सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने पीले वस्त्र पहने हुए थे। इस दौरान बच्चों को वसंत पंचमी का महत्व भी बताया गया।

Source News: jagran

dedicated to Mother Saraswati Faridabad: The festival of Vasant Panchami faridabadnews faridabadnews24 was celebrated in urban and rural areas.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.