Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अमेरिका ने की घोषणा, इस आतंकी की सूचना देने पर मिलेगा 1 करोड़ डॉलर इनाम

अमेरिका ने की घोषणा, इस आतंकी की सूचना देने पर मिलेगा 1 करोड़ डॉलर इनाम

faridabadnews24By faridabadnews24February 9, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

अमेरिका ने ISIS-खोरासान (ISIS-K) के सरगना सनाउल्ला गफ्फारी और काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बीते साल हुए आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों से जुड़ी सूचना देने पर 1 करोड़ डॉलर इनाम देने की घोषणा की है. अमेरिका के रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस (RFJ) विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की.

सनाउल्लाह गफ्फारी का नाम शहाब अल-मुहाजिर

अधिसूचना के मुताबिक, ISIS-K का सरगना शहाब अल-मुहाजिर, जिसे सनाउल्लाह गफ्फारी के नाम से भी जाना जाता है, उसकी जानकारी देने के लिए 1 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक के इनाम की पेशकश कर रहा है. इसमें कहा गया है कि इनाम 26 अगस्त 2021 को अफगानिस्तान के काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की जानकारी देने के लिए भी है.

ISIS-K का मौजूदा नेता है गफ्फारी

RFJ के अनुसार, 1994 में अफगानिस्तान में जन्मा गफ्फारी आतंकी संगठन ISIS-K का मौजूदा नेता है. विभाग ने बताया कि वह पूरे अफगानिस्तान में ISIS-K के सभी अभियानों को मंजूरी देने और उन पर अमल के लिए फंडिंग की व्यवस्था करने के लिए जिम्मेदार है. RFJ ने कहा कि अमेरिकी द्वारा प्रतिबंधित एक विदेशी आतंकी संगठन ISIS-K ने काबुल हवाईअड्डे पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी. इस हमले में कम से कम 185 लोग मारे गए थे, जिनमें 13 अमेरिकी सैनिक शामिल थे, जो नागरिकों की निकासी के अभियान में सहयोग दे रहे थे. ISIS-K के केंद्रीय नेतृत्व ने जून 2020 में गफ्फारी को संगठन का नेता नियुक्त किया था.

ISIS ने की थी घोषणा

अधिसूचना में कहा गया है कि ISIS ने गफ्फारी की नियुक्ति से जुड़ी घोषणा में उसे एक अनुभवी सैन्य नेता और काबुल में ISIS-K के ‘शहरी शेरों’ में से एक के रूप में बताया था, जो गुरिल्ला अभियानों के अलावा कई जटिल आत्मघाती हमलों की साजिश में शामिल रहा है. RFJ ने ट्वीट करके भी कहा कि 1 करोड़ डॉलर तक का इनाम वाला सनाउल्ला गफ्फारी आतंकी संगठन ISIS-K का वर्तमान नेता है. RFJ को सिग्नल, टेलीग्राम, व्हाट्सएप या हमारी टॉर-आधारित टिप्स लाइन के माध्यम से सूचना दें. इस आतंकी को इंसाफ के दायरे में लाने में मदद करें.

एयरपोर्ट पर हुआ था आतंकी हमला

RFJ ने कहा है कि एक आत्मघाती हमलावर और कुछ बंदूकधारियों ने काबुल हवाईअड्डे पर हमला किया, क्योंकि अमेरिका और अन्य देशों की सरकारों ने अपने नागरिकों और कमजोर अफगानों को मुल्क से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रखा था. इस हमले में 18 अमेरिकी सैनिकों सहित 150 से अधिक लोग घायल हुए थे. अफगानिस्तान में सरकार गिरने और 14 अगस्त को काबुल पर तालिबान का कब्जा होने के बाद पूरे देश में अराजकता फैल गई थी.

Source News: zeenews

10 million dollar reward will be given for giving information about this terrorist America America announced faridabadnews faridabadnews24 ISIS-K Sanaullah Ghaffari Terrorist
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.