
नई दिल्ली : Indian Railways : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. अब आपका सफर और भी आसान होने वाला है क्योंकि आज से रेलवे ने एक बड़ी सुविधा को फिर से शुरू कर दिया है. इंडियन रेलवे (Indian Railways) की तरफ से फैसला किया गया है कि आईआरसीटी (IRCTC) 14 फरवरी यानी आज से सभी ट्रेनों में यात्रियों को पका हुआ खाना मिलने लगा है. गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण 23 मार्च 2020 को रेलवे की तरफ से खान-पान की सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था.
प्रीमियम ट्रेनों में 21 दिसंबर से शुरू हुई सर्विस
कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद 22 जनवरी तक 80% ट्रेनों में कुक्ड फूड की सर्विस शुरू कर दी गई थी. अब बाकी बची ट्रेनों में आज से यह सुविधा शुरू हो गई है. वहीं, राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में पके हुए भोजन की सुविधा 21 दिसंबर से शुरू हो चुकी है. रेलवे के इस कदम के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
सर्विस को पूरी तरह बहाल करने का निर्णय
कोरोना संक्रमण अब धीरे-धीरे थम रहा है. ऐसे में जिंदगी की रफ्तार तेज हो रही है. कोविड के मामलों में गिरावट को देखते हुए कोविड प्रतिबंधों में ढिलाई के साथ ही रेलवे की तरफ से ट्रेन में पके भोजन की सर्विस को पूरी तरह बहाल करने का निर्णय लिया गया है. आईआरसीटीसी की तरफ से ट्रेनों में पका हुआ भोजन फिर से मुहैया कराने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. और आज से ये सर्विस शुरू भी कर दी गई है. अभी तक 80 प्रतिशत ट्रेनों में कुक्ड फूड (Cooked Food) की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी.
सफाई के लिए उठाया यह कदम
दरअसल, अब रेलवे दोगुनी तैयारी के साथ रफ्तार बढ़ा रहा है. इससे पहले रेलवे की तरफ से स्टेशनों की सफाई को लेकर कदम उठाया गया था. नए नियम के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति रेलवे परिसर में गंदगी करता हुआ दिखा तो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. गंदगी फैलाने वाले लोगों के लिए National Green Tribunal (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने कड़ा कदम उठाया है, इसके तहत अब कचरा फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे.
Source News: zeenews
