
फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद डॉ सुशील गुप्ता ने प्रवासी नेता संतोष यादव को राजपुरा, पटियाला सहित कई विधानसभा में प्रवासियों के बीच आम आदमी पार्टी प्रचार की जिम्मेदारी दी।इस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता सहित आम आदमी पार्टी के आला अधिकारी पंजाब में डेरा जमाए बैठे हैं और फ़रीदाबाद से इस समय प्रवासी नेता संतोष यादव टीम के साथ पंजाब में है।और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है ।
