Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 13 छात्राओं के साथ कर रहा था दुष्कर्म, कई हुई प्रेग्नेंट, गुरु बना हैवान

13 छात्राओं के साथ कर रहा था दुष्कर्म, कई हुई प्रेग्नेंट, गुरु बना हैवान

faridabadnews24By faridabadnews24February 15, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google
image Source : google

इंडोनेशिया (Indonesia) में एक टीचर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है. यहां इस टीचर ने कम से कम 13 छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया है, जिसमें कई प्रेग्नेंट भी हुई. रिपोर्ट के मुताबिक, करीब पांच सालों तक यह टीचर इन छात्राओं के साथ दुष्कर्म करता रहा. कोर्ट ने इस आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है. बताया जा रहा है कि दोषी एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल का प्रिंसिपल था.

पैदा हुए 9 बच्चे

vice.com के मुताबिक, 7 दिसंबर को पहली बार मामला सार्वजनिक किया गया था. इस दौरान बताया गया है कि दुष्कर्म के दौरान कम से कम नौ बच्चे पैदा हुए हैं, जबकि स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने यह भी बताया कि दो और बच्चों की उम्मीद है.

 

2016-21 के बीच में किया दुष्कर्म

पश्चिम जावा के बांडुंग शहर (Indonesian city of Bandung) में स्थित छात्राओं के स्कूल प्रिंसिपल हेरी विरावन ने अपना अपराध स्वीकार किया. इसके साथ ही उसने पीड़ित छात्राओं और उनके परिजनों से माफी भी मांगी है. आरोप है कि इस टीचर ने 11 से 14 साल के बीच की 13 छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने 2016 से 2021 के बीच इन वारदातों को अंजाम दिया. इस दुष्कर्म से पीड़ित छात्राओं ने करीब नौ बच्चों को जन्म दिया. दुष्कर्म के मामला सामने आने के बाद लोगों के बीच खासा रोष देखा गया.

दुष्कर्म के कारण जन्मे बच्चों के लिए कोर्ट ने दिए आदेश

बांडुंग जिला न्यायालय में तीन जजों की पीठ ने स्कूल के प्रिंसिपल विरावन को बाल संरक्षण कानून और आपराधिक संहिता के उल्लंघन का दोषी ठहराया. इसके साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण मंत्रालय से पीड़ित छात्राओं को संयुक्त तौर पर 33.1 करोड़ रुपये (23,200 डालर) देने को कहा है. इसके साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया कि दुष्कर्म के कारण जन्मे बच्चों को बाल और महिला सुरक्षा एजेंसी को सौंप दिया जाए. कोर्ट ने कहा जब पीड़ित छात्राएं अपने बच्चों की देखभाल के लिए मानसिक रूप से तैयार होंगी. तभी उन्हें बच्चे सौंपे जाएंगे

पिछले साल शुरू हुई थी जांच

इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि कई पीड़ितों ने मामले की रिपोर्ट करने से इनकार कर दिया. क्योंकि वह डरी हुई हैं. वेस्ट जावा पुलिस ने पिछले साल मई में एक पीड़िता के अभिवावकों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद मामले की जांच शुरू की थी. उसी दौरान दोषी स्कूल प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया गया. बताया गया है कि पीड़ित छात्रा ने छुट्टियों के दौरान घर आने पर पूरे मामले की जानकारी अपने माता-पिता को दी थी.

Source News: zeenews

 

faridabadnews faridabadnews24 Guru became Haiwan Indonesia Indonesia Horrific Case Indonesia News many got pregnant Teacher Misdeeds With 13 Girls In Indonesia Was raping 13 girl students
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.