
LIC Kanyadan Scheme 2022: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी – LIC) की एक स्कीम है जिसमें आप अपनी बेटी की शादी (Daughter’s Marriage) के लिए बड़ा फंड खड़ा कर सकते हैं। इसमें आपको एक समय तक निवेश करना है और मैच्योरिटी पर पैसा मिलेगा। LIC कन्यादान स्कीम एक ऐसी स्कीम है जिसके जरिये आप अपनी बेटी के लिए पैसा जोड़ सकते हैं और शादी की चिंता से मुक्त हो सकते हैं। यहां आपको इस पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं।
ये है नियम
पॉलिसी में इंवेस्ट करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए और बेटी की उम्र एक साल से कम नहीं होनी चाहिए। ये पॉलिसी 25 साल के लिए होती है लेकिन आपके प्रीमियम 22 साल तक ही देना होता है। आपकी बेटी की उम्र एक साल से अधिक होने पर ही आप ये पॉलिसी ले सकते हैं।
क्या क्या चाहिए डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- एड्रेस प्रूफ
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- इनके अलावा एक एप्लीकेशन फॉर्म
- प्रीमियम के लिए एक चेक या कैश दे सकते हैं
मैच्योरिटी पर मिलेंगे 31 लाख
कन्यादान पॉलिसी में आपको 151 रुपये रोजाना के हिसाब से देने होंगे यानी महीने का 4530 रुपये इन्वेस्ट करने होंगे। 22 साल तक आपको प्रीमियम भरना होगा और फिर 25 साल पूरे होने पर 31 लाख रुपये मिलेंगे। इससे आप अपनी बेटी के लिए उसकी शादी के लिए अच्छा पैसा जोड़ पाएंगे।
Source News: chopaltv
