Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जनता दे सकेगी सुझाव, इस राज्य में शहरों और गांवों के नाम बदलने के लिए बनेगा पोर्टल

जनता दे सकेगी सुझाव, इस राज्य में शहरों और गांवों के नाम बदलने के लिए बनेगा पोर्टल

faridabadnews24By faridabadnews24February 16, 2022No Comments2 Mins Read
Images Source : google

देश के कई राज्यों में कई शहरों पर कस्बों के नाम कई कारणों से बदले जाते रहे हैं, लेकिन इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam CM Himanta Biswa Sarma) ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि असम के शहरों, कस्बों और गांवों के नाम बदलने के लिए सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे और इसके लिए राज्य सरकार एक पोर्टल लॉन्च करेगी, जहां जनता अपना सुझाव दे पाएगी.

मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

पोर्टल लॉन्च करने की जानकारी खुद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam CM Himanta Biswa Sarma) ने दी और ट्वीट कर कहा, ‘एक नाम में बहुत कुछ है. किसी शहर, कस्बे या गांव का नाम उसकी संस्कृति, परंपरा और सभ्यता का प्रतिनिधित्व करना चाहिए. हम पूरे असम में नाम बदलने पर सुझाव आमंत्रित करने के लिए एक पोर्टल लॉन्च करेंगे, जो हमारी सभ्यता, संस्कृति के विपरीत है और किसी भी जाति या समुदाय के लिए अपमानजनक है.’

 

सेना पर सवाल उठाना बर्दास्त नहीं: असम सीएम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने हाल ही में कहा था कि सेना के जवानों से सवाल करना ‘अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’ उन्होंने कहा, ‘क्या हमारे महान सशस्त्र बलों के साथ खड़ा होना गलत है? आइए उनकी देशभक्ति पर सवाल न उठाएं. देश के लिए जो किया, उसका सबूत मत मांगो. भारत सिर्फ राज्यों का संघ नहीं है. भारत सिर्फ मातृभूमि नहीं हमारी मां है. जवानों से सवाल करना हमारी मां का अपमान है.’

हिमंत बिस्व सरमा ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जनरल बिपिन रावत को अपशब्द कहने और उन पर आरोप लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने कहा, ‘जिस दिन से वह सेना प्रमुख बने, उन्होंने उनकी क्षमताओं पर सवाल उठाया. लेकिन जब मैं उनसे हमारे बहादुर सैनिकों का अपमान करने के लिए सवाल करता हूं तो वे नाराज हो जाते हैं. यह नया भारत है. इस तरह का रवैया अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’

Source News: zeenews

a portal will be made to change the names of cities and villages in this state Assam Assam Cities faridabadnews faridabadnews24 Govt Portal Himanta Biswa Sarma Name Of Cities Public will be able to give suggestions
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.