
फरीदाबाद : 19फरवरी जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दिगविजय सिंह चौटाला आज जेजेपी इनसो जिलाध्यक्ष फरीदाबाद रवि शर्मा के निवास पर पहुंचे और उनके पिता सुभाष चन्द्र शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिगविजय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारा पूरा परिवार रवि शर्मा के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होनें कहा कि हम रवि शर्मा के पिता सुभाष चन्द्र शर्मा की जगह तो नहीं ले सकते। लेकिन डॉ. अजय सिंह चौटाला हर जगह रवि शर्मा के पिता की तरह खड़े मिलेगें। दिगविजय सिंह चौटाला ने कहा कि भगवान शोक संतप्त पविार को इतना बड़ा दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। प्रभु दिवंगत आत्मा को सदगति प्रदान करें व अपने श्री चरणों मे स्थान दें।
