
स्कूटर खरीदने के लिए असम के एक लड़के ने अनोखे ढंग से पेमेंट की। दरअसल, असम के एक लड़के ने स्कूटर खरीदने के लिए सेल्समैन को बोरे भरकर पैसे दिए। जिसमें एक, दो और 10 रुपए के सिक्के थे। इसे देख शोरूम में मौजूद हर शख्स हैरान रह गया।
वहीं अब इस युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो को एक यूट्यूबर हिरक जे दास ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।इसके साथ ही जे दास ने इस युवक की कहानी अपने यूट्यूब पेज पर भी शेयर की है। कहानी के मुताबिक, स्कूटी खरीदने वाला शख्स पेशे से एक दुकानदार है। वह अपने काम के लिए कई समय से स्कूटी खरीदना चाहता था। इसके लिए उसने महीनों पहले सेविंग करनी शुरू की। जब वह बोरे में भरकर स्कूटी लेने पहुंचा तो शोरूम के मैनेजर और कर्मचारी भी हैरान रह गए।वहीं, शोरूम के स्टाफ को पैसे गिनने में काफी समय लगा हालांकि गिनती पूरी होने के बाद शोरूम मैनेजर ने शख्स को स्कूटी की चाबी दी।
Source News: punjabkesari
