
जालंधर : चौकी मंडी के क्षेत्र में पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक के कारण मौत हो जाने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि चुनावों में पैट्रोलिंग की ड्यूटी निभा रहे ए.एस.आई. अमरीक सिंह की मंडी चौकी के समीप मृत्यु होने का समाचार मिला है। सूत्रों ने बताया कि करतारपुर हल्के में पैट्रोलिंग करते हुए ए.एस.आई. अमरीक सिंह मंडी चौकी पर शौचालय गए। उसके बाद जब वापिस लौटे तो उन्हें सीने में दर्द हुआ, जिस कारण उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। चौकी इंचार्ज राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक अमरीक चुनावों के मद्देनजर हल्का करतारपुर में पैट्रोलिंग ड्यूटी कर रहा था। मृतक का शव सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Source News: punjabkesari
