Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » संगठन पर कब्‍जे को लेकर हुड्डा और कुमारी सैलजा में खींचतान 

संगठन पर कब्‍जे को लेकर हुड्डा और कुमारी सैलजा में खींचतान 

faridabadnews24By faridabadnews24February 21, 2022No Comments4 Mins Read
Images Source : google

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक साथ दो मोर्चों पर डट गए हैं। एक मोर्चा दो मार्च से आरंभ हो रहे विधानसभा के बजट सत्र का है और दूसरा मोर्चा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में अपने समर्थकों को जिताने का है। प्रदेश की भाजपा व जजपा गठबंधन की सरकार को घेरने की रणनीति बनाने के लिए हुड्डा ने 22 फरवरी यानी मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसके तुरंत बाद हुड्डा लगातार दो दिन अपने प्रमुख समर्थकों के साथ चंडीगढ़ में बैठक कर कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की रणनीति बनाएंगे। हुड्डा की कोशिश है कि कांग्रेस के संगठन पर उनका पूरी तरह से कब्जा हो जाए। युवक कांग्रेस के चुनाव में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों का पूरा कब्जा रहा है।

 

आठ साल बाद होने वाले संगठन के चुनाव में आनलाइन सदस्यता बढ़ाने पर रहेगा जोर

राज्य में पिछले आठ साल से कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव लटके हुए हैं। इसके लिए हालांकि सदस्यता अभियान कई बार चल चुका है, लेकिन तमाम सदस्यता फार्म कांग्रेस के दफ्तर से गायब हैं। यह अभी तक पता नहीं चल पा रहा कि इन्हें रद्दी में बेच दिया गया अथवा कहीं जानबूझकर गायब किया गया है। लिहाजा पार्टी ने इस बार आनलाइन सदस्यता के आधार पर चुनाव कराने की पहल की है।

23 व 24 फरवरी को चंडीगढ़ में प्रमुख समर्थकों के साथ मंत्रणा करेंगे पूर्व सीएम हुड्डा

हरियाणा में आजकल कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। राजस्थान के पूर्व सांसद ताराचंद भगौरा प्रदेश के चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलना है। पार्टी यह सदस्यता अभियान आनलाइन चलवा रही है। युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव भी आनलाइन सदस्यता के आधार पर हुए थे। तब करीब 15 लाख सदस्य बनाए गए थे, जबकि चुनाव प्रक्रिया में करीब 10 लाख युवा सदस्यों ने भागीदारी की थी।

शहरी निकाय और पंचायत चुनाव की रणनीति पर भी विचार संभव

हुड्डा के निजी सचिव शादीलाल कपूर और उनके भतीजे मोनू हुड्डा की ओर से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को फोन जाने शुरू हो गए हैं। 22 फरवरी की कांग्रेस विधायक दल की बैठक औपचारिक है, क्योंकि पिछले दिनों चंडीगढ़ में हुई बैठक में हुड्डा गठबंधन की सरकार के विरुद्ध विधानसभा में उठाए जाने वाले मुद्दों पर पहली ही चर्चा कर चुके हैं।

इसी दिन हुड्डा प्रेस कान्फ्रेंस करने के बाद अपनी पार्टी की रणनीति से मीडिया को अवगत कराएंगे। उसके बाद 23 व 24 फरवरी को लगातार प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा का दौर चलेगा, जिसमें हुड्डा गुट की कोशिश यही रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा आनलाइन सदस्य बनाकर कांग्रेस संगठन पर अपना कब्जा बरकरार रखा जाए। इस बैठक में शहरी निकाय और पंचायत चुनाव की रणनीति पर भी बातचीत संभव है।

संगठन पर कब्‍जे को लेकर हुड्डा और कुमारी सैलजा में खींचतान 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के बीच संगठन पर कब्जे को लेकर पिछली काफी समय से खींचतान चल रही है। मीडिया जब दोनों से इस बारे में सवाल करता है तो वे ऐसे प्रतिक्रिया देते हैं, जैसे उनके बीच कभी किसी तरह का टकराव हुआ ही नहीं है, लेकिन मौका मिलने पर दोनों एक दूसरे के पर कतरने से बिल्कुल भी नहीं चूकते। रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी और कैप्टन अजय यादव भी संगठन में अपनी पूरी हिस्सेदारी चाहते हैं। लिहाजा वह भी सदस्यता अभियान पर जोर दे रहे हैं। 22 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बजट सत्र की रणनीति बनाने के बाद हुड्डा दो दिन तक अपने प्रमुख समर्थकों संग बैठक करेंगे।

Source News: jagran

faridabadnews faridabadnews24 Hooda and Kumari Selja tussle over the organization's capture.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.