Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोरोना: वैज्ञानिकों ने दिया जवाब, वैक्‍सीनेशन के कारण क्‍या बच्‍चों में हो रही ये समस्‍या?

कोरोना: वैज्ञानिकों ने दिया जवाब, वैक्‍सीनेशन के कारण क्‍या बच्‍चों में हो रही ये समस्‍या?

faridabadnews24By faridabadnews24February 23, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

कोरोना के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं. इसमें वैक्सीनेशन ने भी अहम भूमिका निभाई है. वहीं, कोरोना और वैक्सीनेशन को लेकर रोजाना नए शोध भी सामने आते रहते हैं. एक खबर के मुताबिक, कोविड-19 की वैक्सीन लेने के बाद बच्चों के ‘मल्टीसिस्टम इन्फ्लेमेटरी सिंड्रोम’ की चपेट में आने के संकेत नहीं मिले हैं.

मल्टीसिस्टम इन्फ्लेमेटरी सिंड्रोम से अंग हो सकते हैं प्रभावित

यह दावा ‘द लैंसेट चाइल्ड एंड एडोलसेंट हेल्थ’ में प्रकाशित एक विश्लेषण में किया गया है. बच्चों में ‘मल्टीसिस्टम इन्फ्लेमेटरी सिंड्रोम’ के कारण बुखार के साथ कम से कम उनके 2 अंग प्रभावित हो सकते हैं और अक्सर पेट दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते या आंखें लाल होने आदि जैसे लक्षण भी नजर आते हैं. यह उन बच्चों में नजर आते हैं, जो कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, वयस्कों में ये लक्षण दुर्लभ ही नजर आते हैं. इससे कई बार अस्पताल में भर्ती होने की नौबत भी आ जाती है, लेकिन अधिकतर मरीज ठीक हो जाते हैं.

वैक्सीन का सिंड्रोम से नहीं कोई संबंध

वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के बाल संक्रामक रोग विशेषज्ञ और बच्चों को दिए कोविड-19 रोधी ‘मॉडर्ना’ टीके के अध्ययन का नेतृत्व कर रहे डॉ. बडी क्रीच ने बताया कि ऐसी आशंका है कि वैक्सीन के कारण ऐसा हुआ हो, लेकिन यह केवल अटकल है और विश्लेषण में इसके कोई सबूत नहीं मिले हैं. क्रीच ने कहा कि वैक्सीनेशन का इस बीमारी के साथ सटीक संबंध हमें नहीं पता है. मरीज के पहले संक्रमित ना होने के कारण केवल वैक्सीनेशन को इसका कारण नहीं माना जा सकता है

ब्रिटेन में आया था पहला मामला

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार, इसका पहला मामला 2020 की शुरुआत में ब्रिटेन में सामने आया था. कई बार इसके लक्षणों को कावासाकी रोग से भी जोड़ दिया जाता है, जिससे सूजन और हृदय संबंधी परेशानी होती है. फरवरी 2020 से अमेरिका में ‘मल्टीसिस्टम इन्फ्लेमेटरी सिंड्रोम’ के 6,800 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं.

CDC ने किया शोध

कोविड-19 वैक्सीनेशन सुरक्षा निगरानी के तहत रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) और अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने इसे प्रतिकूल लक्षणों की सूची में शामिल किया. जिन लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कोई लक्षण नहीं मिले, उनमें दिखे कुछ अन्य लक्षणों ने CDC और अन्य जगहों के शोधकर्ताओं को एक नया विश्लेषण करने के लिए प्रेरित किया.

Source News: zeenews

America Children Vaccination Corona Vaccination Corona: Scientists gave the answer faridabadnews faridabadnews24 is this problem happening in children due to vaccination? Multisystem Inflammatory Syndrome
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.