Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस कोर्स के बाद कमा सकते 30 से 50 हजार मंथली रोजगार की तलाश में हैं तो

इस कोर्स के बाद कमा सकते 30 से 50 हजार मंथली रोजगार की तलाश में हैं तो

faridabadnews24By faridabadnews24February 24, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

विज्ञान केवल कहने के लिए ही वरदान नहीं है। इसके विकास के साथ ही साथ होने वाले फायदे ने इस बात को सही साबित कर दिखाया है। इसकी वजह से जहां एक ओर जीवन की परेशानियां कम हो जाती हैं वहीं रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध हो जाते हैं। ड्रोन तकनीक का विकास एक ऐसा ही अवसर है। यदि सही वक्त पर इसका प्रशिक्षण हासिल कर लिया जाए तो प्रति माह इससे हजारों रुपये कमाए जा सकते हैं। यदि यह प्रशिक्षण आपके आसपास ही उपलब्ध हो जाए तो सोना में सुगंध वाली बात हो जाएगी। मधुबनी स्थित एक आइटीआइ ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को शुरू करने का फैसला किया है। छह माह के इस कोर्स को पूरा करने के बाद युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुल जाएंगे। वे कई रूप में इसका लाभ ले सकेंगे।

  • मधुबनी में ड्रोन बनाने से लेकर मरम्मत व संंचालन के प्रशिक्षण के साथ मिलेगा रोजगार
  • घोघरडीहा स्थित आइटीआइ नोएडा की आइजी ड्रोन्स कंपनी के साथ किया अनुबंध
  • प्रयोगशाला के निर्माण के बाद तीन महीने में शुरू हो जाएगा ट्रेनिंग देने का काम

दी जाएगी नई तकनीक की जानकारी

ड्रोन आज की जरूरत बन गया है। खेती, फोटोग्राफी, निगरानी, सामान की डिलीवरी सहित अन्य कार्यों में इसका इस्तेमाल हो रहा है। इसके बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए मधुबनी जिले के घोघरडीहा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) ड्रोन के निर्माण, मरम्मत और उड़ाने का प्रशिक्षण देगा। इसके लिए संस्थान ने नोएडा के आइजी ड्रोन्स कंपनी के साथ अनुबंध किया है। उसके सहयोग से प्रशिक्षणार्थियों को नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी।

इसका लाभ क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा

आइजी ड्रोन्स कंपनी आधुनिक तकनीक से लैस है। यह पावर लाइन मानीटरिंग, सोलर पैनल, पाइप लाइन मानीटरिंग, बाढ़, कृषि, तेल एवं प्राकृतिक गैस तथा वन्य जीवन व वानिकी सर्वेक्षण सहित अन्य कार्य देशभर में कर रही है। आइटीआइ से जुडऩे के बाद इसका लाभ क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा। यहां कैंपस में प्रशिक्षण के लिए दो-तीन महीने में प्रयोगशाला बनकर तैयार हो जाएगी। उसके बाद प्रशिक्षण देने का काम शुरू होगा। संस्थान में युवाओं को मानक के अनुरूप कैंपस व फील्ड ट्रेनिंग दी जाएगी। प्लेसमेंट भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट इन ड्रोन पायलटिंग एंड डेवलपमेंट ट्रेड का प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। ट्रेनिंग आफ ट्रेनर बेसिस पर इच्छुक प्रशिक्षण संस्थानों, राज्य सरकार संपोषित संस्थानों, पालीटेक्निक तथा अभियंत्रण महाविद्यालय से समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी। पिछले साल आइटीआइ का लार्सन एंड टुब्रो कंपनी से एमओयू हुआ था। है। इसके तहत मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल ग्रुप के बच्चे प्रशिक्षण पाने के बाद नौकरी के लिए सीधे इस कंपनी में जाते हैं। अभी तक दो बैच के 110 छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है। ड्रोन प्रशिक्षण के बाद मिलने वाली नौकरी से शुरू में 30 हजार और बाद में 50 हजार या उससे भी अधिक का उपार्जन किया जा सकता है।

छह महीने का होगा कोर्स

प्राचार्य कुमार वैभव के अनुसार कोर्स छह महीने का होगा। युवा इसमें बेहतर करियर बना सकते हैं। किसी कंपनी में नौकरी करने के अलावा अपनी दुकान भी खोल सकते हैं। संस्थान के इंस्टीट््यूट मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष राजन कुमार झा ने बताया कि भविष्य में मधुबनी ही नहीं, पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए यह प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा।

Source News: jagran

faridabadnews faridabadnews24 If you are looking for monthly employment you can earn 30 to 50 thousand after this course.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.