
अगर आप बेरोजगार हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो अपने दस्तावेज जल्द से जल्द पूरे कर लें। इसकी वजह जल्द ही हरियाणा सरकार (Haryana Government) द्वारा हजारों पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करना है। भर्ती माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई के बाद सरकार पहली बार बड़ी संख्या में एक साथी नौकरी (Jobs) निकाल रही है। इसमें अलग अलग विभाग में 50 हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्तियां निकलाने की संभावना है। इन पदों पर भर्ती हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा।
प्रदेश सरकार ने भेजी डिमांड
सरकारी विभागों में कर्मचारियों की कमी और नई भर्तियों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से डिमांड आयोग भेज दी गई है। वहीं कुछ चीजें अभी बाकी हैं। जिन्हें पूरा किया जा रहा है। वहीं राज्य गृहमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में जल्दी भर्तियां की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में पर्ची व खर्ची का सिस्टम पूरी तरह से बंद कर दिया है। प्रदेश में लंबे अरसे से भर्ती माफिया ने अपनी जड़ें जमाई हुई थी। हमने इस भर्ती माफिया को जड़ से उखाड़ने का काम किया। ऐसा करने पर बौखलाए विपक्ष ने हमारी सरकार को ही कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की, लेकिन प्रदेश के तमाम युवा जानते हैं कि भाजपा-जजपा सरकार ने भर्ती माफिया को किस तरह से कुचला है।भर्तियों के नाम रुपये ऐंठने वाले 160 लोग जा चुके हैं जेल
वहीं मनोहर सरकार ने बताया कि हरियाणा में सरकारी नौकरियां माफियाओं को जेल भेजा जा रह है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले से लेकर पटवारी परीक्षा घोटाले में शामिल 160 लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि अब जब भी कोई भर्ती परीक्षा होगी, ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होगी।
Source News: chopaltv
