
JSSC Excise Constable Bharti 2022: झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) द्वारा एक्साइज कॉन्स्टेबल के 583 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. पुलिस विभाग में भर्ती के इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. 25 फरवरी से शुरू हुई एप्लीकेशन प्रोसेस 26 मार्च 2022 तक चलेगी.
योग्यता (JSSC Excise Constable Bharti 2022 Eligibility)
- रजिस्टर्ड यूनिवर्सिटी से 10वीं पास की हो
- 25 साल की उम्र तक के अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं
- रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी
सैलरी व सिलेक्शन प्रोसेस (JSSC Excise Constable Bharti 2022 Salary and selection process)
कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के बाद अभ्यर्थियों को 19900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी. फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का सिलेक्शन किया जाएगा. SC, ST अभ्यर्थियों के लिए 50 रुपये की एप्लीकेशन फीस रखी गई है, अन्य अभ्यर्थियों को 100 रुपये देने होंगे.
Source News: zeenews
