Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा सहित कई राज्‍यों में वोटबैंक बढ़ाने की चुनौती,लालू यादव के समधी को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्‍मेदारी

हरियाणा सहित कई राज्‍यों में वोटबैंक बढ़ाने की चुनौती,लालू यादव के समधी को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्‍मेदारी

faridabadnews24By faridabadnews24February 27, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। स्पष्ट है कि कैप्टन पर अपने स्वजातीय यादव मतदाताओं के अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को कांग्रेस से जोड़ने की चुनौती रहेगी। हिंदी क्षेत्र के तीन प्रमुख राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जहां यादव मतदाता प्रभावी भूमिका में हैं, वहां वे कहीं पर भी कांग्रेस के निकट नहीं है।

कैप्टन के सामने बिहार में  समधी लालू यादव के वोटबैंक को कांग्रेस से जोड़ने की चुनौती

बिहार में उनका समर्थन लालू यादव के राष्ट्रीय जनता दल को है तो उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह और उनके पुत्र अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी को है। हरियाणा के अहीरवाल से आने वाले कैप्टन अजय यादव के अपने क्षेत्र में भी यादव मतदाता फिलहाल भाजपा के रंग में रंगे हुए हैं और अहीरवाल क्षेत्र में कांग्रेस सिर्फ दो विधानसभा सीटों तक ही सीमित है। रही बात अन्य पिछड़ों की तो उत्तर प्रदेश में कई जातियों के घोषित-अघोषित रूप से अपने अपने दल हैं। बिहार में अधिकतर गैर यादव मतदाता नीतिश कुमार के साथ हैं, जो कुर्मी हैं।

कैप्टन के लिए आसान नहीं राह, यादव बिहार में लालू के साथ, तो उत्तर प्रदेश में सपा के साथ

अपनी नियुक्ति के बाद कैप्टन अजय यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस दौरान जागरण से बातचीत में कैप्टन अजय यादव ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में पिछड़ा वर्ग ठगा हुआ महसूस कर रहा है। मोदी सरकार सरकारी संस्थानों का निजीकरण करके पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को पिछले दरवाजे से खत्म करना चाहती है। भाजपा के शासन में पिछड़ा वर्ग को लगता है कि मोदी सरकार मे सिर्फ पूंजीपतियों की ही सुनी जाती है। कैप्टन अजय सिंह यादव का कहना है कि उन्हें कांग्रेस हाईकमान ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का चेयरमैन बनाया गया है। इसमें यादव के अलावा अन्य बिरादरी भी आती हैं। वह संगठन के साथ चुनावी राजनीति भी करते हैं। पिछड़ों के अलावा वह अगड़ी जातियों के कमेरे वर्ग को भी कांग्रेस से जोड़ते रहे हैं।

लालू कांग्रेस का सहयोग करेंगे

कैप्टन अजय सिंह यादव का कहना है कि बिहार में उनके समधी लालू यादव भाजपा को हराने में कांग्रेस का सहयोग करेंगे। कैप्टन इस बात से इनकार करते हैं कि बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े यादवों को राजद से तोड़कर कांग्रेस से जोड़ने में कठिनाई आएगी। कैप्टन के अनुसार बिहार में यादवों को कांग्रेस से जोड़ने की पुरजोर कोशिश तो करेंगे ही, यह भी प्रयास करेंगे कि लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी भाजपा को हराने में कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग करें।

Source News: jagran

Challenge to increase vote bank in many states including Haryana Congress gave big responsibility to Lalu Yadav's family faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.