Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रोजाना 600 से 700 लीटर तैयार! कचरे से बनने लगा पेट्रोल-डीजल

रोजाना 600 से 700 लीटर तैयार! कचरे से बनने लगा पेट्रोल-डीजल

faridabadnews24By faridabadnews24February 28, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

अभी तक आपने सुना होगा कि कच्चे तेल से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) तैयार किए जाते हैं. लेकिन अब एक नई खोज के बाद कचरे से पेट्रोल-डीजल बनाए जा रहे हैं. इस प्रयोग से एक दो लीटर नहीं, रोजाना 600 से 700 लीटर पेट्रोल और डीजल तैयार हो रहे हैं. दरअसल, यह कमाल अफ्रीकी देश जाम्‍बिया (Zambia) ने किया है. यहां पुराने टायरों और प्लास्टिक के कंटेनरों से पेट्रोल-डीजल बनाए जा रहे हैं. जाम्बिया के सेंट्रल अफ्रीकन रिन्यूएबल एनर्जी कार्पोरेशन द्वारा रोजाना 1.5 टन कचरे से 600-700 लीटर डीजल और पेट्रोल प्रोडक्शन किया जा रहा है.

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस्तेमाल

कंपनी का उदेश्य है कि देश में पेट्रोल और डीजल के आयात को कम करना है. जाम्‍बिया में पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर कचरे से पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) का निर्माण किया जा रहा है. इस पहल एक तो पेट्रोल-डीजल के आयात कम होंगे और देश में प्‍लास्‍ट‍िक और रबर के कचरों में कमी आएगी.

दुनिया के लिए नई पहल 
दुनिया के कई देशों में बढ़ता कचरा पर्यावरण के लिए कई तरह से खतरा बढ़ा रहा है. एक अनुमान के मुताबिक दुनियाभर में करीब 8.3 अरब टन प्‍लास्‍ट‍िक मौजूद है. अगर इस तरह इनका इस्‍तेमाल पेट्रोल और डीजल बनाने में किया जाता है तो दुनियाभर से कचरा हटेगा. इसके साथ ही ईंधन भी मिलने का रास्‍ता साफ होगा.अगर यह प्रयोग सफल रहा तो भारत जैसे देश में जहां प्लास्टिक कचरे का अंबार है, वहां पेट्रोल और डीजल आसानी से तैयार किए जा सकते हैं

कैसे बनाए जाते हैं पेट्रोल-डीजल
रबर वाले टायर और प्‍लास्‍ट‍िक के डब्बों को काटकर बड़ी-बड़ी भट्ट‍ियों में डाला जाता है. उच्‍च तापमान पर इन्‍हें रिएक्‍टर में जलाया जाता है और कुछ उत्‍प्रेरक मिलाकर पेट्रोल‍ियम ईंधन तैयार किया जाता है. जाम्‍बिया की कंपनी सेंट्रल अफ्रीकन रिन्यूएबल एनर्जी कॉर्पोरेशन के चीफ एक्‍जीक्‍यूटिव मुलेंगा का कहना है कि अगर हम अपनी पूरी क्षमता का इस्‍तेमाल करते हैं तो देश में 30 फीसदी तक ईंधन की जरूरत को पूरी कर पाएंगे. रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पौने दो करोड़ की आबादी वाले इस देश में ईंधन का आयात करने पर हर साल 1.4 अरब डॉलर खर्च हो रहे हैं. जाम्‍ब‍िया में रोजाना 14 करोड़ लीटर तेल की खपत हो रही है. 

Source News: aajtak

faridabadnews faridabadnews24 Prepared 600 to 700 liters per day! Petrol-diesel started to be made from waste
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.