Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आने वाले समय में लोकोनव ई-श्रम पोर्टल को अपने फ्लीट मैनेजमेन्ट ऐप पर लाएगा

आने वाले समय में लोकोनव ई-श्रम पोर्टल को अपने फ्लीट मैनेजमेन्ट ऐप पर लाएगा

faridabadnews24By faridabadnews24March 5, 2022No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली : दुनिया की सबसे तेज़ी से विकसित होती एआई-उन्मुख फुल-स्टैक फ्लीट टेक कंपनी लोकोनव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के मौके पर भारत के ड्राइवरों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाया है। 2030 तक दुनिया भर के 100 मिलियन ड्राइवरों की आजीविका पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने के मिशन की दिशा में कार्यरत लोकोनव 4 मार्च 2022 को दिल्ली-एनसीआर के तीन प्रमुख ट्रांसपोर्ट नगरों में ड्राइवरों के लिए ई-श्रम कैम्प आयोजित करने जा हा रहा है। ड्राइवर फ्लीट मैनेजमेन्ट का अभिन्न हिस्सा है, ऐसे में लोकोनव उनकी सुरक्षा और उनके जीवन में सुधार लाने की दिशा में अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखे हुए है। आने वाले समय में लोकोनव ई-श्रम पोर्टल को अपने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक भारतीय सड़कों पर रोज़ाना दुर्घटना के चलते 415 मौतें होती हैं, यह आंकड़ा दुनिया में सबसे अधिक है। भारत में हर साल तकरीबन 1.5 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं और 3.5 लाख लोग अपंग हो जाते हैं। ड्राइवरों को भी रोज़ाना सड़क पर कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जैसे टैªफिक नियमों के चलते जुर्माना और वाहनों पर होने वाला नुकसान आदि। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के मौके पर लोकोनव, ड्राइवरों को शिक्षित कर उन्हें ई-श्रम के फायदे पहुंचाना चाहता है और उनके जीवन में सुधार लाने के लिए प्रयासरत है।

रविन्दर कुमार, फरीदाबाद मैनेजर- ऑल फरीदाबाद ट्रांसपोर्टेशन एसोसिएशन ने कहा,

‘‘ड्राइवर पूरे फ्लीट का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी सुरक्षा बहुत अधिक मायने रखती है। भारी वाहन चलाने वाले ड्राइवर लम्बी दूरी तय करते हैं, ऐसे में सड़क पर उनके साथ दुर्घटना होने की संभावना बहुत अधिक रहती है। हम लोकोनव के प्रयासों की सराहना करते हैं, जिन्होंने ड्राइवरों के बारे में सोचा और उन्हें ई-श्रम कार्ड बनवाने में मदद की। इससे ड्राइवरों को बहुत लाभ होगा। हमें खुशी है कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के मौके पर सरकार की ई-श्रम पहल के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए हम लोकोनव को सहयोग प्रदान कर रहे हैं।’’ ई-श्रम पोर्टल का लॉन्च पिछले साल भारत सरकार के श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय द्वारा असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों का डेटाबेस बनाने के लिए किया गया। लोकोनव द्वारा आयोजित ई-श्रम कैम्पों के माध्यम से ड्राइवर अपने ई-श्रम कार्ड बनवा सकेंगे और तथा असंगठित श्रमिकों के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले सभी सामाजिक सुरक्षा फायदों का लाभ उठा सकेंगे। ई-श्रम पोर्टल के तहत पंजीकृत श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत भी कवर किया जाएगा। इससे उन्हें आर्थिक सहयोग, एक साल के प्रीमियम पर छूट, नौकरियों के ज़्यादा अवसर मिलेंगे।

faridabadnews faridabadnews24 In the coming times Lokonav will bring e-shram portal on its Fleet Management App.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.