Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » महंगी हुई ‘दो वक्त की रोटी’ रूस-यूक्रेन युद्ध का आपकी जेब पर पड़ेगा भारी असर

महंगी हुई ‘दो वक्त की रोटी’ रूस-यूक्रेन युद्ध का आपकी जेब पर पड़ेगा भारी असर

faridabadnews24By faridabadnews24March 5, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर सिर्फ दोनों देशों की सीमाओं तक सीमित ही नहीं है बल्कि पूरी दुनिया को अब इस जंग के परिणाम आर्थिक रूप से भुगतने पड़ रहे हैं. रूस कई खाद्यानों, कच्चे तेल, औद्योगिक धातु का बहुत बड़ा निर्यातक है और इस युद्ध के कारण इनकी आपूर्ति खतरे में पड़ गई है, जिससे वैश्विक स्तर पर इनके दाम आसमान छूने लगे हैं.

चीन और भारत के बाद रूस है सबसे बड़ा गेंहू उत्पादक

रूस और यूक्रेन का गेहूं निर्यात भी प्रभावित हुआ है और ऐसी आशंका है कि आने वाले समय में भी गेहूं की आपूर्ति प्रभावित रहेगी. चीन और भारत के बाद रूस ही गेहूं का सबसे बड़ा उत्पादक है और गेहूं के निर्यात के मामले में यह शीर्ष स्थान पर है. गेहूं निर्यातक देशों में यूक्रेन का पांचवां स्थान है.

 

MSP के ऊपर बेचा रहा है गेंहू

गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य वर्ष 22-23 के लिये 2,015 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है और किसान आमतौर पर इसी दर से गेहूं बेचने को तरजीह देते हैं लेकिन अब बाजार में एमएसपी से अधिक कीमत मिल रही है. कारोबारियों ने आईएएनएस को बताया कि एमएसपी के उपर गेहूं के भाव का होना यह दर्शाता है कि सरकार को किसानों से इस बार कम मात्रा में गेहूं मिल पायेगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह से गेहूं के दाम चढ़े हैं, उससे गेहूं की आवक मंडी में भी घट जाएगी क्योंकि खरीदार उसे सीधे किसान से खरीद लेंगे.

भारत समेत दुनियाभर में गेंहू की कीमत बढ़ी

भारत में साल 21-22 के दौरान सरकार ने गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान जारी किया है. लेकिन वैश्विक स्तर पर इसकी बढ़ती कीमत देखकर भारी मात्रा में गेहूं का निर्यात करने की तैयारी हो रही है, जिससे घरेलू बाजार में भी इसकी कीमत तेज हो गई है. मध्यप्रदेश के इंदौर में गुरुवार को गेहूं 2,400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा था. लेकिन शुक्रवार को इसके दाम तेजी से बढ़ते हुए 2,400-2,500 रुपये प्रति क्विंटल हो गए. अभी कुछ समय पहले तक गेहूं स्थानीय बाजार में दो हजार रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक रहा था.

पिछले साल हुआ इतना उत्पादन

कृषि मंत्रालय द्वारा गत 16 फरवरी को जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक वर्ष 2021-22 में गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है. देश में 111.32 मिलियन टन गेहूं के उत्पादन का अनुमान किया गया है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020-21 के दौरान भारत ने 20,88,487.66 मिट्रिक टन गेहूं का निर्यात किया, जिसकी कीमत करीब 4,037.60 करोड़ रुपये थी.

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच गेंहू की आपूर्ति खतरे में

एपीडा के अनुसार, भारत मुख्य रूप से नेपाल, बंगलादेश, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका और यमन को गेहूं का निर्यात करता है. रिपोर्ट के अनुसार रूस और यूक्रेन के युद्धरत होने से गेहूं की वैश्विक आपूर्ति खतरे में आ गयी है और इसी के कारण एपीडा अब अन्य देशों में भी गेहूं का निर्यात करने के लिये संबंधित देशों और निर्यातकों के बात बातचीत कर रहा है. वैश्विक स्तर पर गेहूं के दाम दस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गये हैं.

source news: zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Russia-Ukraine war will have a huge impact on your pocket
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.