Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भारत समेत इन देशों को हो रहा नुकसान, रूस-यूक्रेन की जंग का होने लगा असर

भारत समेत इन देशों को हो रहा नुकसान, रूस-यूक्रेन की जंग का होने लगा असर

faridabadnews24By faridabadnews24March 6, 2022No Comments4 Mins Read
image Source : google

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग (Ukraine-Russia War) का असर अब उद्योग धंधों पर पड़ने लगा है. कई सेक्टर सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं. फिलहाल ज्यादा असर एयरलाइन सेक्टर (Airline Sector) पर पड़ रहा है. कई देशों ने रूस (Russia) के विमानों के लिए अपना आसमान यानी एयरस्पेस बंद (Airspace Ban) कर दिया है. इसलिए जवाबी कार्रवाई करते हुए रूस ने भी इसी तरह का बैन अन्य देशों पर लगाया है.

लंबा रास्ता यानी ज्यादा खर्चा

एयर स्पेस बैन के इस खेल में अमेरिका (US) या यूरोप (EU) के विमान हों या रूस के सभी को अपना सफर पूरा करने के लिए एक लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है. दरअसल यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में सबसे पहले कनाडा (Canada) और पूरे यूरोप (EU) ने एयरस्पेस बैन का ऐलान किया. फिर अमेरिका ने भी बिना कोई देर लगाए रूस के विमानों के लिए आसमान बंद कर दिया. यह बैन रूसी एयरलाइंस के साथ ही रूस के अमीर लोगों के प्राइवेट विमानों यानी चार्टेड प्लेन्स पर लागू है. इसी तरह कार्गो विमानों के लिए भी यह बैन लगा है.

 

भारत के इस रूट पर असर

रूसी एयरस्पेस बंद होने से भारत-अमेरिका की उड़ानों पर भी असर होने वाला है. अमेरिकी एयरलाइंस की नई दिल्ली-न्यूयॉर्क फ्लाइट भी रूस के फ्लाई जोन (आसमान) से होकर गुजरती है. अब इसका रूट बदलेगा तो उसे और ज्यादा दूरी तय करनी होगी. रूट की लंबाई बढ़ने से इस फ्लाइट को बीच में रुककर ईंधन भरवाना पड़ेगा. इसका मतलब ये कि न सिर्फ फ्लाइट का समय बढ़ेगा बल्कि अब किराया भी बढ़ जाएगा.रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia-Ukraine War) के कारण गेहूं और अन्य अनाज सहित ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे सप्लाई चेन में रुकावट आ रही है. इससे महंगाई भी बढ़ रही है. आईएमएफ (IMF) ने चेतावनी देते हुए कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी असर पूरी दुनिया में पड़ेगा.

रूस को कितना घाटा?

ग्लोबल एक्सपर्ट्स का मानना है कि रूस को अपना एयरस्पेस बंद करने से जरूर घाटा होने वाला है. रूस अपने एयरस्पेस और एयरपोर्ट के लीज से अच्छी-खासी कमाई करता है. रूस पहले ही यूरोप के विमानों के लिए अपने रास्ते बंद कर चुका है. टाइम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी एयरलाइंस फेडएक्स और यूपीएस (UPS) दोनों के कार्गो विमान रूस के आसमान से होकर गुजरते हैं. स्थिति खराब होने पर दोनों कंपनियां अपनी कार्गो उड़ानों को निलंबित कर चुकी हैं.

यूरोप को ज्यादा घाटा

रूसी एयरस्पेस बंद होने से यूरोप को ज्यादा घाटा होने वाला है. रिपोर्ट में एविएशन डेटा फर्म सिरियम के हवाले से बताया गया है. यूरोप आने-जाने वाली करीब 600 उड़ानें रूस के एयरस्पेस का इस्तेमाल करती हैं. अब इन्हें रूस का एयरस्पेस अवॉयड करने के लिए रूट बदलना होगा, जिससे दूरी सैकड़ों मील बढ़ जाने वाली है. रूस भी इससे काफी प्रभावित होने वाला है, क्योंकि रूस और यूरोपीय यूनियन के बीच करीब 70 फीसदी उड़ानें रूसी कंपनियों की होती हैं.

ग्लोबल सप्लाई चेन होगी बाधित

एयरस्पेस बैन से सबसे बुरा असर कार्गो पर होने वाला है. वहीं रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप और जापान, चीन, साउथ कोरिया जैसे एशियाई एक्सपोर्टर के बीच होने वाला व्यापार कुछ ज्यादा प्रभावित होगा, क्योंकि इन सभी की उड़ानें साइबेरिया के ऊपर से गुजरती हैं, जो अब बंद हो चुका है. रूस के विमान भी अब कार्गो नहीं ले जा सकेंगे, क्योंकि उनके लिए यूरोप के रास्ते बंद हैं. जर्मनी की लुफ्थांसा, फ्रांस की एअर फ्रांस KLM, फिन एअर और वर्जिन अटलांटिक जैसी यूरोपीय कंपनियां पहले ही सारी नॉर्थ एशियन फ्लाइट कैंसल कर चुकी हैं. अभी एशियाई एयरलाइंस और मिडल ईस्टर्न एयरलाइंस ही बिना रोक के उड़ान भर सकती हैं.

source news: zeenews

Airline Sector faridabadnews faridabadnews24 Global Chain Indian Russia Russia Ukraine Conflict Russia-Ukraine Crisis Russia-Ukraine War Russia-Ukraine War 2022 Russia-Ukraine War Effect On India Russia-Ukraine War Global Effect The damage being done to these countries including India the effect of the Russia-Ukraine war Ukraine President Volodymyr Zelensky Talked To Joe Biden Ukraine Security And Financial Support Ukraine- Russia Conflict
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.