
Petrol Diesel Price Today 08 March 2022: यूपी सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly election in five state) की वोटिंग खत्म होते ही तेल कंपनियों ने कई शहरों में पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव कर दिया है. सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को यूपी के नोएडा, लखनऊ जबकि बिहार की राजधानी पटना और हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल और डीजल के रेट बदल दिए हैं. हालांकि, चेन्नई को छोड़ दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां कीमतें करीब चार महीने से स्थिर बनी हुई हैं. मुंबई में अब भी पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 109.98 रुपये और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 91.53 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में हुआ फेरबदल
– गुरुग्राम पेट्रोल 95.68 रुपये और डीजल 86.90 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा पेट्रोल 95.64 रुपये और डीजल 87.14 रुपये प्रति लीटर
– जयपुर पेट्रोल 107.06 रुपये और डीजल 90.70 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ पेट्रोल 95.29 रुपये और डीजल 86.81 रुपये प्रति लीटर
– पटना पेट्रोल 106.26 रुपये और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है.
ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा रेट
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.
source news: chopaltv
