Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 416 रुपये के निवेश पर लाडली को मिलेंगे 65 लाख, महिला दिवस पर पर बेटी को बनाएं लखपति!

416 रुपये के निवेश पर लाडली को मिलेंगे 65 लाख, महिला दिवस पर पर बेटी को बनाएं लखपति!

faridabadnews24By faridabadnews24March 8, 2022No Comments4 Mins Read
image Source : google

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप भी बेटी के पिता हैं तो इस महिला दिवस पर अपनी बेटी के लिए कुछ खास करें. इस दिन बिटिया के लिए ऐसी योजना बनाएं कि आपकी लाडली को कभी भी पैसों की दिक्कत न आए. आप अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में सिर्फ रोजाना 416 रुपये बचा कर मोटा फंड बना सकते हैं. ये 416 रुपये रोजाना की बचत आगे चलकर आपकी बिटिया के लिए 65 लाख रुपये की मोटी रकम बन जाएगी|
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?
Sukanya Samriddhi Yojana एक ऐसी लंबी अवधि की स्कीम है, जिसमें निवेश करके आप अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा रकम भी निवेश करने की जरूरत भी नहीं होती. पहले ये तय कर लें कि आपको अपनी बिटिया के लिए जब वो 21 साल की होगी तो कितनी रकम चाहिए. आइए आपको इसकी पूरी कैलकुलेशन समझाते हैं|

बेटियों के लिए सरकार की शानदार योजना
ये बेटियों का भविष्य सुधारने के लिए सरकार की एक पॉपुलर स्कीम है. 10 साल तक की बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवाया जा सकता है. इसमें न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना जमा कर सकते हैं. ये स्कीम तब मैच्योर होगी जब बेटी 21 साल की हो जाएगी. हालांकि, इस स्कीम में आपका निवेश कम से कम तब तक लॉक हो जाएगा जबतक की बेटी 18 साल की नहीं हो जाती. 18 साल के बाद भी वो इस स्कीम से कुल राशि का 50 परसेंट हिस्सा निकाल सकती है. जिसका इस्तेमाल वो ग्रेजुएशन या आगे की पढ़ाई के लिए कर सकती है. इसके बाद सारा पैसा तभी निकाला जा सकता है जब वो 21 साल की उम्र की होगी|
15 साल तक ही पैसे जमा होते हैं
इस स्कीम की अच्छी बात ये है कि आपको पूरे 21 साल तक पैसे जमा नहीं करने होते, अकाउंट खोलने से लेकर 15 साल तक ही पैसे जमा किए जा सकते हैं, जबकि बेटी के 21 साल की उम्र तक उन पैसों पर ब्याज मिलता रहेगा. फिलहाल इस पर सरकार सालाना 7.6 परसेंट के हिसाब से ब्याज दे रही है. ये स्कीम घर की दो बेटियों के लिए खोला जा सकता है. अगर कोई जुड़वा है तब 3 बेटियां भी स्कीम का फायदा ले सकती है|

कैसे करें निवेश की तैयारी
सबसे पहले आपको ये तय करना होगा कि आपको अपनी बेटी के लिए जब वो 21 साल की होगी तो कितनी रकम चाहिए. स्कीम की शुरुआत आप जितनी जल्दी करेंगे आपको उतनी ही ज्यादा रकम मैच्योरिटी यानी बेटी के 21 साल के होने पर मिलेगी. निवेश का मंत्र है सही समय का चुनाव|

कब शुरू करें निवेश
जैसे अगर आपकी बेटी आज 10 साल की है, और आपने निवेश आज शुरू किया तो आप सिर्फ 11 साल तक ही निवेश कर पाएंगे, ऐसे ही अगर 5 साल की बेटी है और आपने निवेश शुरू किया तो आप 16 साल तक निवेश कर पाएंगे, जिससे मैच्योरिटी अमाउंट बढ़ जाएगा. अब अगर आपकी बेटी आज 2021 में 1 साल की है और आपने निवेश शुरू कर दिया तो ये 2042 में मैच्योर होगा. और आपको इस स्कीम का मैक्सिमम फायदा मिल सकता है|
416 रुपये से ऐसे बनेंगे 65 लाख रुपये
1. यहां पर हम ये मानकर चल रहे हैं कि आपने 2021 में निवेश शुरू किया तो आपकी बेटी की उम्र है 1 साल.
2. अब आपने 416 रुपये रोजाना बचाए, तो महीने में हुए 12,500 रुपये
3. 12,500 रुपये हर महीने जमा किए तो साल में हुए 15,00,00 रुपये
4. आप ये निवेश सिर्फ 15 साल तक करेंगे, तो कुल निवेश हुआ 2,250,000 रुपये
5. 7.6 परसेंट सालाना ब्याज के हिसाब से आपको कुल ब्याज मिला 4,250,000 रुपये
6. 2042 में जब बेटी 21 साल की होगी तो स्कीम मैच्योर होगी, उस वक्त कुल मैच्योरिटी अमाउंट होगा 6,500,000 रुपये.ये है वो कैलकुलेशन जो आपको ध्यान में रखना है. महज 416 रुपये रोजाना बचाकर आप अपनी बेटी की भविष्य संवार सकते हैं. हर निवेश का एक ही मूल मंत्र होता है, जल्दी शुरुआत करना. इस स्कीम में भी आप जितना जल्दी शुरू करेंगे, उतना ज्यादा फायदा होगा.

source news: chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 Ladli will get 65 lakhs make daughter a millionaire! On investment of Rs 416 on Women's Day
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.