
फरीदाबाद : 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है यह दिन एक महिला के लिए बड़ी सम्मान की बात है कि कम से कम एक दिन तो महिलाओं को समर्पित किया गया है महिला जो अपना पूरा जीवन अपने परिवार और अपने समाज को समर्पित कर देती है उस महिला के लिए कम से कम एक दिन तो रखा गया है। बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट ने महिला दिवस के दिन पन्हैड़ा खुर्द के सरकारी स्कूल में महिला दिवस मनाया और सभी महिला अध्यापिकाओ को सम्मानित करते हुए स्कूल की सभी छात्राओं को भी वुमंस हाइजिन पर जागरुक किया, साथ ही सभी छात्राओं को समझाया कि आज जो छात्रा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखती है स्वस्थ रहती वही छात्रा आने वाले समय में एक स्वस्थ भविष्य का निर्माण करती है इसलिए हमेशा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे और अपने मासिक धर्म के समय साफ सफाई का ध्यान रखे , मासिक धर्म में कपड़े का इस्तेमाल ना करे हमेशा कॉटन सैनिटरी नैपकिन का ही प्रयोग करे क्योंकि कपड़ा और प्लास्टिक सैनिटरी नैपकिन हमारे शरीर को नुक्सान पहुंचाते है जिसका परिणाम उनको सालों बाद केंसर या व्यक्तिगत समस्याओं के रूप में भुगतना पड़ता है ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव ने सभी छात्राओं को वुमंस हाइजिन पर जागरुक करने के साथ साथ सभी छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन भी बांटे क्योंकि एक छात्रा का स्वस्थ पिरियड टाइम ही आने वाले समय में एक स्वस्थ भविष्य को जन्म देता है।
महिला दिवस के कार्यक्रम में ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव, ट्रस्ट की ट्रस्टी हिमांशी यादव और अनिता चौधरी शामिल रही ।
