Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें किसकी है ये शानदार आवाज जो हर रेलवे स्टेशन पर गूंजती है, ‘यात्रीगण कृपया ध्यान दें’

जानें किसकी है ये शानदार आवाज जो हर रेलवे स्टेशन पर गूंजती है, ‘यात्रीगण कृपया ध्यान दें’

faridabadnews24By faridabadnews24March 9, 2022No Comments3 Mins Read

भारतीय रेलवे भारत के यातायात का एक प्रमुख साधन है। रेलगाड़ी के कारण भारत का विकास बहुत तेजी से हुआ है। ट्रेन के कारण ही बहुत सारे लोग एक साथ बहुत लंबी-लंबी दूरियां तय कर सकते हैं। इसका किराया भी कम होता है। ट्रेन में एक विशाल इंजन लगा हुआ रहता है जो काफी शक्तिशाली होता है। ट्रेन बहुत सारे डिब्बों को एक साथ खींच सकता है और काफी तेज़ चल सकता है।

ट्रेन का इस्तेमाल सिर्फ यात्रियों के आवागमन के लिए ही नहीं बल्कि भारी-भारी सामानों को ढोने के लिए भी किया जाता है। ट्रेन में लोग आराम से सफर करते हैं. पुराने ज़माने में जहां एक जगह से दूसरी जगह जाने में हफ्तों लग जाते थे अब वहीं दूरियां ट्रेन की वजह से कुछ घंटों में तय कर सकते हैं। रेलगाड़ी की वजह से ही बहुत सारे गांव और शहर एक दूसरे से जुड़ पाए हैं। भारत की तरक्की में ट्रेन का एक महत्वपूर्ण योगदान है. ट्रेन में सफर का अपना एक अलग ही मज़ा होता है। लेकिन रेलवे स्टेशन पर एक आवाज़ हमें जिसकी सबसे ज्यादा सुनने को मिलती है वह होती है अनाउंसमेंट करने वाली लेडी की ‘ यात्रीगण कृपया ध्यान दें ’।

ट्रेन की सूचना देते समय हर स्टेशन पर हमें एक लेडी की आवाज़ सुनाई देती है जो कहती है ‘ यात्रीगण कृपया ध्यान दें ’, याद आया? यह आवाज हर स्टेशन पर एक जैसी ही होती है। इस लेडी की आवाज़ सालों से हम सुनते आ रहे हैं। आखिर हर स्टेशन पर एक जैसी ही आवाज़ क्यों है? तो आपको बता दें यह अलग-अलग महिला की नहीं बल्कि एक ही महिला की आवाज़ है जो पिछले 20 सालों से अनाउंसमेंट करती आ रही है। कौन है यह महिला जिसकी आवाज़ सालों से हमारे कानों में गूंज रही है। चलिए आज आपको बताते है। रेलवे स्टेशन पर अनाउंसमेंट करते समय आपको जिस महिला की आवाज़ सुनाई देती है उनका नाम सरला चौधरी है।

सरला रेलवे में पिछले 20 सालों से अनाउंसमेंट कर रही हैं। साल 1982 में सरला ने रेलवे अनाउंसमेंट के पद के लिए टेस्ट दिया था। टेस्ट में पास होने के बाद उन्हें सेंट्रल रेलवे में दैनिक मजदूरी पर रख लिया गया। उसके बाद उनकी कड़ी मेहनत और आवाज़ को देखते हुए साल 1986 में उनका यह पड़ स्थायी कर दिया गया। पहले के समय में अनाउंसमेंट करना इतना आसान नहीं होता था। उस समय हर स्टेशन पर जाकर अनाउंसमेंट करना पड़ता था।

एक इंटरव्यू में सरला ने बताया कि पहले के समय में कंप्यूटर मौजूद न होने के कारण अनाउंसमेंट का यह काम उन्हें खुद हर स्टेशन पर जाकर करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि वह पहले कई बार अलग-अलग भाषाओँ में भी अनाउंसमेंट कर चुकी हैं। इन अनाउंसमेंट को रिकॉर्ड करने में 3 से 4 दिन लग जाते थे। लेकिन बाद में रेलवे स्टेशन के सारे अनाउंसमेंट संभालने का काम ट्रेन मैनेजमेंट सिस्टम को दे दिया गया।

स्टैंड बाय मोड पर सरला की आवाज़ को इस विभाग ने कंट्रोल रूम में सेव कर लिया है। सरला ने बताया की निजी कारणों की वजह से 12 साल पहले वह इस काम को छोड़ चुकी हैं। अब वह OHE विभाग में कार्यालय अधीक्षक के रूप में तैनात हैं। उन्हें बहुत खुशी मिलती है जब लोग उनकी आवाज़ की तारीफ बिना देखे करते हैं। रेलवे स्टेशन पर उन्हें खुद की आवाज़ भी सुनकर बहुत अच्छा लगता है।

source news: aapninews

'Travellers please pay attention' faridabadnews faridabadnews24 Know whose is this wonderful voice that resonates at every railway station
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.