Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » BJP की आंधी में भी केशव प्रसाद मौर्य को हरा दिया कौन हैं पल्लवी पटेल?

BJP की आंधी में भी केशव प्रसाद मौर्य को हरा दिया कौन हैं पल्लवी पटेल?

faridabadnews24By faridabadnews24March 11, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को सिराथू (Sirathu) विधान सभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा. निर्वाचन आयोग की तरफ से घोषित परिणाम के मुताबिक, बीजेपी (BJP) उम्मीदवार केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को समाजवादी पार्टी (SP) की प्रत्याशी पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) ने 7,337 मतों से मात दी.

पल्लवी पटेल ने दर्ज की शानदार जीत

बता दें कि सपा उम्मीदवार पल्लवी पटेल को 1,06,278 वोट मिले जबकि केशव प्रसाद मौर्य 98,941 वोट पाए. पल्लवी पटेल समाजवादी पार्टी के सहयोगी अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. शुरुआत से ही पल्लवी पटेल ने केशव प्रसाद मौर्य पर बढ़त हासिल की और आखिर में उन्हें ही जीत मिली. केशव प्रसाद मौर्य 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के वक्त उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष थे.

हार के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा?

परिणाम घोषित होने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वो जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं. केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, ‘सिराथू विधान सभा क्षेत्र की जनता के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं, एक-एक कार्यकर्ता के परिश्रम के लिए आभारी हूं, जिन मतदाताओं ने वोट रूपी आशीर्वाद दिया उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं.’

कौन हैं पल्लवी पटेल?

जान लें कि पल्लवी पटेल, अपना दल (सोनेलाल) पार्टी की चीफ अनुप्रिया पटेल की सगी बहन हैं. पल्लवी पटेल और अनुप्रिया पटेल के पिता सोनेलाल पटेल ने अपना दल की स्थापना की थी. फिर 2009 में सोनेलाल पटेल के निधन के बाद उनकी पत्नी कृष्णा पटेल ने पार्टी को संभाला.

इसके बाद साल 2014 के लोक सभा चुनाव में अपना दल ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया और अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से सांसद बन गईं. हालांकि बाद में उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी. जिसके बाद अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया. फिर साल 2016 में अनुप्रिया पटेल ने खुद की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) बना ली. वहीं अपना दल (कमेरावादी) पार्टी की कमान पल्लवी पटेल और उनकी मां कृष्णा पटेल के पास है.

source news: zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Who is Pallavi Patel who defeated Keshav Prasad Maurya in BJP's storm?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.