Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मंत्रिमंडल को लेकर इन नामों पर लगाए जा रहे गेस, अबकी बार कौन बनेगा योगी सरकार में मंत्री?

मंत्रिमंडल को लेकर इन नामों पर लगाए जा रहे गेस, अबकी बार कौन बनेगा योगी सरकार में मंत्री?

faridabadnews24By faridabadnews24March 11, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

लखनऊ/दिल्ली: सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर विधान सभा चुनाव में अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया. चुनाव में जीत के बाद अब मंत्रिमंडल (Yogi Cabinet) को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इसको लेकर आज (11 मार्च) सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई अन्य नेता दिल्ली जा सकते है, जहां मंत्रियों के नामों पर चर्चा हो सकती है.

योगी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं ये विधायक

सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के मंत्रिमंडल में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और आगरा ग्रामीण से विधायक बेबीरानी मौर्य को शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा कन्नौज से विधायक और पूर्व एडीजी असीम अरुण, प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व संयुक्त निदेशक और लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से विधायक राजेश्वर सिंह को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है.

दिल्ली में लगेगी मंत्रियों के नाम पर मुहर

उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत (BJP got full Majority in Uttar Pradesh) मिलने के बाद दिल्ली में यूपी बीजेपी और पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच बैठक होगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों पर मुहर लगेगी.

बीजेपी इनको बना सकती है यूपी में उपमुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश में पिछली बार की तरह इस बार भी दो उपमुख्यमंत्री बना सकती है. योगी मंत्रिमंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और आगरा ग्रामीण से नवनिर्वाचित विधायक बेबीरानी मौर्य को उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है. बता दें कि बेबीरानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं.

निषाद पार्टी और अपना दल के 1-2 विधायक बनेंगे मंत्री

योगी सरकार के मंत्रिमंडल (Yogi Cabinet) में निषाद पार्टी और अपना दल के विधायकों को भी जगह दी जा सकती है. निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद मंत्री बनाए जा सकते हैं, जबकि अपना दल के भी विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है. सूत्रों के अनुसार, दोनों पार्टियों से एक से दो मंत्री बनाए जा सकते है.

बीजेपी ने 255 सीटों पर दर्ज की जीत

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने देर रात 403 सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए, जिनमें भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया. चुनाव में बीजेपी ने 255 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि अपना दल को 12 और निषाद पार्टी को 6 सीटें मिली हैं. वहीं, राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की है. सपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है. चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा को 41.29 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं, जबकि समाजवादी पार्टी को 32.06 फीसदी और बहुजन समाज पार्टी को 12.88 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं. सीएम योगी जीते, केशव प्रसाद मौर्य हारे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath win from Gorakhpur Sadar) गोरखपुर शहर विधान सभा सीट पर करीब एक लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीत गए। हालांकि, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) कौशांबी जिले की सिराथू सीट पर सात हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गए.

 

source news: zeenews

Aseem Arun Babyrani Maurya BJP faridabadnews faridabadnews24 Guess who will become a minister in Yogi government this time about the cabinet? Swatantra Dev Singh Up Election Result Yogi Adityanath Yogi Adityanath Cabinet Yogi Cabinet
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.