
हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है. शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि को समर्पित है. इस दिन शनि देव की पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं और कुंडली में शनि ग्रह मजबूत होकर शुभ फल देने लगता है. अच्छा जीवन पाने के लिए शनि देव की कृपा होनी बहुत जरूरी है क्योंकि शनि की नाराजगी जिंदगी को तबाह कर देती है. आज हम कुछ ऐसे संकेतों के बारे में जानते हैं, जिनका मिलना बताता है कि आप पर शनि की कृपा बरसने वाली है.
ये हैं शनि की कृपा मिलने के संकेत
यदि शनिवार के दिन कुछ खास चीजें दिखें तो यह मान लें कि आप पर शनि की कृपा होने वाली है. ये चीजें शनि से संबंधित हैं और इनका शनिवार के दिन दिखना बहुत शुभ माना गया है. यदि ये संकेत मिलें तो मान लें कि आपकी सोई किस्मत भी अब जागने वाली है.
सफाईकर्मी- शनिवार के दिन यदि आपको सड़क पर सफाईकर्मी सफाई करते हुए दिख जाएं तो ऐसा होना बहुत शुभ होता है. आप जिस काम के लिए घर से निकले हैं, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी. हो सके तो सफाईकर्मी को कुछ दान जरूर दें.
काला कुत्ता- काले कुत्ते को शनि देव का वाहन माना गया है. यदि शनिवार की सुबह आपको सड़क पर काला कुत्ता दिख जाए तो मान लीजिए कि आप पर शनि की कृपा बरसने वाली है. काले कुत्ते को कुछ न कुछ खाने के लिए जरूर दें. हो सके तो दूध रोटी, सरसों के तेल का पराठा या ब्रेड दें. जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हों, उन्हें स्ट्रीट डॉग्स की सेवा करने से बहुत लाभ होता है.
भिखारी- जरूरतमंदों, असहायों की मदद करने वालों पर शनि देव हमेशा प्रसन्न रहते हैं. शनिवार के दिन यदि ऐसा कोई जरूरतमंद दिख जाए तो उसे कुछ न कुछ दान जरूर दें, ऐसा करना आप पर शनि की कृपा बरसाएगा. याद रखें कि गलती से भी किसी भिखारी या असहाय का अपमान न करें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. faridabadnews24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
source news: zeenews
