
दिल्ली : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की दिल्ली शाखा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा जी व प्रदेश अध्यक्ष (मेन प्रोटेक्शन सेल) अशोक शर्मा जी, प्रदेश मंत्री उमेश मुखिया जी व दिल्ली शाखा की समस्त टीम द्वारा दिल्ली के खिचड़ीपुर में स्थित रामा कृष्णा पब्लिक स्कूल में नारी शक्ति सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन की संस्थापक व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी रही। विशिष्ट अतिथि संस्थापक व राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी, दीपा जी आदि रहे। इस समारोह में उन 25 चुनिंदा महिलाओं शक्तियों का सम्मान किया गया जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में समाजहित कार्य करके देशहित में अपना योगदान दिया है। सभी नारी शक्तियों को फूल माला, मोमेंटो, प्रशंसा पत्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। अम्बिका शर्मा अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय महिला जागृति मंच नारी सम्मान के लिए कार्य करता है और हर साल देश भर के अलग अलग राज्यों में महिला दिवस पर महिलाओं को उनके द्वारा किये गए समाजहित कार्यों के लिए सम्मानित करता है। अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि ये सम्मान समाजसेवियों में हौसला व आत्मविश्वास का संचार करते हैं व भविष्य में ओर श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
