
दिल्ली : प्रसिद्ध अखबार दैनिक जागरण द्वारा दिल्ली रोड होटल हाइफन मेरठ में अचीवर्स अवार्ड -2022 के आयोजन किया गया, जिसमें विश्व विख्यात भजन गायक व समाजसेवी स्वामी बुद्धिराजा को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया, इस अवसर पर सुरेन्द्र जी ने कहा की दैनिक जागरण आईनेक्स्ट प्रशंसनीय पहल है, बधाई के पात्र है।समाज मे कार्य करने वाले व्यक्ति को सम्मानित करने से समाज के विकास में सहयोग करने वालो की संख्या बढ़ जाएगी। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के रीजनल एडिटोरियल हेड मुकेश कुमार ने बुके से स्वामी बुद्धिराजा जी का स्वागत किया और कहा की स्वामी जी हम आप को सम्मानित करते हुए खुद को गोरणवित महसूस करते है। आप भजनों के द्वारा समाज मे धर्म का प्रचार कर रहे है,ओर जनमानस को राह भी दिखा रहे है और कोरोना महामारी में आप ने समाज के हर वर्ग की मदद की है आप ने ज़रूरतमंदों को राशन और दवाईया, अस्पताल में बेड उपलब्ध कराये, ऑक्सीजन की व्यस्तता की, कोरोना में खुद के परिवार की चिंता ना करते हुऐ तन मन धन से समाज की सेवा की।
