
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, बदरपुर बॉर्डर टीम नई आज गांधी कॉलोनी में एक किराए के कमरे में जुआ खेलते हुए नौ लोगों को अरेस्ट किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने दांव पर लगे ताश के 52 पत्ते सहित एक लाख 39 हजार 120 रुपए किए हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम केशव, विपिन, संजय, पवन, नवीन, मोहित, विजेंद्र, अतुल तथा गौरव है ये सभी आरोपित फरीदाबाद के ही रहने वाले हैं। ये कार्रवाई क्राइम ब्रांच, बॉर्डर की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना आधार पर की हैं।
