
फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्यासी व प्रवासियों के मसीहा संतोष यादव ने दबंगों द्वारा बिहार के गरीब प्रवासी मजदूर राजीव शर्मा से छीनी मोटरसाइकिल और अन्य कागजात कानूनी कार्यवाही करवाकर दिलवाई।पीड़ित राजीव शर्मा और पीड़िता रीता शर्मा को ब्याजमाफ़िया ने ब्याज पर कुछ रुपये दिए थे जो राजीव शर्मा ने बताया कि हमने दोगुने रुपये वापस कर दिये और घर पर फ्री में बढई का काम भी किया लेकिन सीधा गरीब मजदूर राजीब के परिवार का शोषण करना सुरु कर दिया और बराबर गाली गलौच और मारने पीटने की धमकी देता रहा और एक दिन मोटरसाइकिल और ब्लेंक चेक जबरन ले गया।और एक महीने तक मोटरसाइकिल न मिलने पर परेशान होकर घर पर राजीव बैठ गया और काम धाम भी छूट गया और फिर वीरवार को सुबह घर आकर दबंग मकान को कब्जा करने की नीयत से कागजात मांगने लगें और डराने धमकाने लगे जिसकी सूचना कालोनीवासी ने प्रवासी नेता संतोष यादव को दी ,प्रवासी नेता संतोष यादव ने पूरी बात राजीव शर्मा जानकारी ले पर्वतीया पुलिस चौकी पुलिस अधिकारियों को दी और कानूनी कार्यवाही करवाई जो चौकी में ही ब्याजमाफ़ियाओं से संतोष यादव की गर्मा गर्मी हो गई और साफ शब्दों में पुलिस के सामने संतोष यादव ने ब्याजमाफ़ियाओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कालोनी के अंदर किसी प्रवासी को अकेला समझ परेशान किया तो नीमका जेल जाने की तैयारी कर लेना ।जो पुलिस ने बीचबचाव करवा सारे कागजात और मोटरसाइकिल पीड़ित परिवार को दिलवा न्याय दिलवाया।और संतोष यादव ने पुलिस का तहेदिल से आभार ब्यक्त किया।
