
Credit Link Subsidy Scheme: प्रधानमंत्री आवासीय योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) में आवेदन कर दिया है, लेकिन किन्हीं कारणों से आवासीय योजना (Housing Scheme) का लाभ नहीं मिला है तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम(Credit Link Subsidy Scheme) में 31 मार्च तक बैंकों में आवेदन कर दें।
आवेदन करने वालों की छह लाख रुपये तक सालाना आमदनी है तो दो लाख 67 हजार रुपये तक की सब्सिडी (Subsidy) मिलेगी। योजना में नए घर के निर्माण, नया घर-फ्लैट खरीदने के लिए योजना का लाभ मिलेगा।
सालाना छह लाख रुपये तक की आमदनी तो 2.67 लाख रुपये तक की सब्सिडी देंगे बैंक
प्रधानमंत्री आवासीय योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) में कड़ी शर्तों के चलते सैकडों परिवार आज भी लाभ से वंचित हैं। हालांकि गुरुवार को सरकार ने चार बिंदुओं पर राहत दे दी है। फिर भी मालिकाना हक को लेकर भी आज भी परेशानियां हैं।
विशेषज्ञ कहते हैं कि योजना का लाभ उन लाभार्थियों को होगा, जोकि किन्हीं कारणों से योजना से वंचित हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए सरकार की सबसे बड़ी शर्त यही है कि लाभार्थियों के पास खुद का पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
नगर निगम के सिटी प्रोजेक्ट (City Project) आफिसर जगदीश चंद्र ने बताया कि संबंधित योजना नगर निगम की नहीं है। योजना को लेकर बताया कि बैंकों को योजना के तहत ऋण देना होगा। इसलिए आवेदन इस योजना का लाभ पाने के लिए जो भी बैंक या फिर उनकी शाखाएं हैं वही आवेदन कर सकेंगे।
अधिकतम 20 साल में वापस करना होगा लोन
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि सरकार योजना का लाभ फ्लैट खरीदने, नया घर निर्मित करने और नया घर खरीदने के लिए योजना का लाभ देगी। अधिकारियों का कहना है कि अधिकतम 20 साल के अंदर यह लोन वापस करना होगा।
यह भी बताया कि योजना का लाभ उन्हें मिलेगा जिनके आवेदन रिजेक्ट हो चुके हैं। किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर सकें हैं और आवेदन करने से वंचित रह गए हैं। वहीं, जो भी व्यक्ति हैं वह आवेदन निगम कार्यालय में कर सकेंगे।
हाउसिंग बोर्ड (Housing Board) से लेकर निजी बिल्डरों के फ्लैट
आवासीय योजना को लेकर अधिकारियों का कहना है कि हाउसिंग बोर्ड से लेकर निजी बिल्डरों की तरफ से काटी जाने वाली कालोनियों में फ्लैट हैं। योजना के तहत बीपीएल यानी गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वालों को विभिन्न योजनाओं में फ्लैट पा सकते हैं। फिलहाल शहर में हाउसिंग बोर्ड के कई स्थानों पर फ्लैट खाली पड़े हैं।
source news: chopaltv
