
लखनऊ: प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर रक्तदान के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए विगत वर्षों में सेवा संकल्प फाउंडेशन’ के सदस्यों ने समाज में सक्रिय रूप से अग्रेसर की भूमिका निभाई है। जिसके लिए संस्था को समय-समय पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में जनपद लखनऊ के सेवा संकल्प फाउंडेशन तथा सन्वेद्ना अभियान में सहयोग करने वाली अन्य संस्था सेवा संकल्प फाउंडेशन , यूनिक इंडिया फाउंडेशन , महिला जीवन प्रगति संस्थान संदीप नेचुरोपैथी हॉस्पिटल को अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘निफा’ द्वारा ‘इंटरनेशनल लाइफ सेवर अवॉर्ड’ तथा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा ‘प्रमाण पत्र’ प्रदान किया गया है। ये सभी सम्मान लखनऊ स्थित बौद्ध शोध संस्थान, गोमती नगर में एडीजीपी श्री विनोद कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा संस्था को भेंट किया गया।
