
Omicron Delta India, Covid, Covid 19 Updates देश के 7 राज्यों में बीए.2 ओमिक्रॉन+डेल्टा वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद जहां सरकारें अलर्ट मोड में आ गई हैं। वहीं कोरोना की चौथी लहर आने से सशंकित आम लोगों के लिए राहत की खबर ये है कि 24 घंटे की अवधि में COVID-19 के एक्टिव केस में 4789 मामलों की कमी दर्ज की गई है। देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 24 घंटों में 1660 कोरोना वायरस पॉजिटिव केस सामने आए हैं। झारखंड में सिर्फ 14 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी सक्रिय मामले 16741 रह गए हैं। कोविड 19 की राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई। झारखंड से सटे छत्तीसगढ़ में सिर्फ 12 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। इस बीच भारत का संचयी कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 183.16 करोड़ पार कर गया है।
इधर बीए.2 ओमिक्रॉन+डेल्टा वेरिएंट के चौंकाने वाले लक्षण सामने आए हैं। दुनिया के कई देशों यथा चीन, ब्राजील, दक्षिण कोरिया, हांगकांग में COVID के मामले बेतहाशा बढ़ रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने राज्यों को अभी से ही तमाम एहतियाती उपायों के साथ अलर्ट पर रहने को कहा है। आम लोगों के लिए खौफ बने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट BA.2 से संक्रमित मरीजों में एलर्जी से मिलते-जुलते लक्षण देखे गए हैं। जिसे सामान्य जांच के दौरान पकड़ना बेहद मुश्किल है।
पहले डेल्टा, फिर ओमिक्रॉन और अब नया वेरिएंट BA.2 के रूप में सामने आया है। यह ओमिक्रॉन और डेल्टा के मेल से बना सब वेरिएंट है। जो संक्रमण जांच के दौरान मशीनों को चकमा दे रहा है। इसके जोखिम और लक्षणों की गंभीरता की पहचान आरटीपीसीआर टेस्ट में भी आसान नहीं है। BA.2 सब वेरिएंट को इस वजह से स्टील्थ ओमिक्रॉन कहा जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना वायरस के BA.2 सब वेरिएंट के दो मुख्य लक्षण सामने आए हैं, जिनमें शारीरिक थकान और सिर में चक्कर आना शामिल है।
BA.2 ओमिक्रॉन+डेल्टा वेरिएंट के लक्षण
- बुखार
- खांसी
- नाक बंद
- मांसपेशियों में दर्द
- सिरदर्द
- गले में खरास
- थकान
- मतली
- उल्टी
- दस्त
- स्वाद या गंध में बदलाव
डॉक्टरों का कहना है कि इस सीजन में बुखार, सर्दी-खांसी, शारीरिक दर्द और गले में खरास के मामले पहले ही बढ़ जाते हैं। जबकि BA.2 सब वेरिएंट के लक्षण भी इसी प्रकार के हैं। सो, एलर्जी और BA.2 में अंतर करना मुश्किल है। भारत में 183 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन दिए जाने से प्रतिरक्षा दर उच्च है। ऐसे में कोरोना की चौथी लहर में BA.2, Omicron+Delta Variant से संक्रमित लोगों की संख्या कम रह सकती है।
source news: jagran
