Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन फरीदाबाद में धर्मवीर भड़ाना के नेतृत्व में

सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन फरीदाबाद में धर्मवीर भड़ाना के नेतृत्व में

faridabadnews24By faridabadnews24March 28, 2022No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर रविवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में  आज जॉइनिंग की जिनमें प्रमुख रूप से जगदीश कुमार ,खेमराज, संजय कुमार ,तरुण कुमार, सतपाल सिंह बघेल अजय ,नितीश, संदीप ,कुणाल सिंह यादव ,दीपक, कुणाल मिड्ढा, सुनील बघेल ,गोपाल सिंह बघेल, नीतीश, संदीप ,दीपक , पायल विरमानी, नीमा चौधरी आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने  आम आदमी पार्टी का दामन थामा ।  सभी ने पार्टी की नीतियों एवं केजरीवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर सभी ने टोपी एवं पटका पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने युवा साथियों की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि पंजाब विधानसभा चुनावों में 117 सीटों में से 92 सीट जीतकर बम्फर जीत हासिल करने के बाद कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह पैदा हो गया है।

उन्होंने फरीदाबाद में होने वाले नगर नगम चुनावों तक इस उत्साह को बनाए रखने का आह्वान किया और कहा कि हरियाणा के अंदर आम आदमी की लोकप्रियता दिन और रात बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी ने तय किया है स्वच्छ राजनीति के साथ-साथ लोगों के बीच से भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। भड़ाना ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। प्रदेश सरकार में शामिल मंत्रियों एवं नेताओं की शह पर अधिकारी करोड़ों रुपए कमा रहे हैं और प्रदेश के ईमानदार मुख्यमंत्री इस डर से कार्यवाही नहीं करते, कहीं उनकी ईमानदार पार्टी की छवि खराब न हो जाए। फरीदाबाद नगर निगम में 400 करोड़ का घपला, राजस्व विभाग में खुली लूट, एक्साईज विभाग में बड़ी बेईमानी के बाद एचपीएससी के अधिकारियों से करोड़ों रुपए की बरामदगी, सीएम सिटी में तैनात तहसीलदार 5 लाख रुपए की रिश्वत लेेते पकड़ा जाता है, मगर सरकार केवल जांच के नाम पर प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। भड़ाना ने कहा कि हुड्डा एवं वढेरा को जेल के पीछे भेजने की बातें बनाकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा के मुख्यमंत्री हुड्डा के साथ गलबेली करते नजर आ रहे हैं।

इससे स्पष्ट जाहिर होता है कि भाजपा ने किस प्रकार जनता को बेवकूफ बनाकर सत्ता हासिल की। वहीं, आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री विनोद भाटी एवं महासचिव भीम यादव ने कहा कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है। पंजाब की जीत के बाद कार्यकताओं का उत्साह बढ़ा हुआ है और अब आने वाले निगम चुनावों में फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार और बेरोजगार से केवल आप पार्टी ही मुक्ति दिला सकती है। पंजाब की भांति हरियाणा विधानसभा में होने वाले चुनावों में प्रदेश के धुरंधरों को आम आदमी धूल चटाएगा। अब समय आ गया है कि हम सब को एकजुटता के साथ कार्य करना होगा ताकि आमजन की छोटे से छोटे मुद्दों को जोर शोर से उठाया जा सके। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री विनोद भाटी जिला सचिव भीम यादव, रघुवर दयाल जी, हजिंदर सिंह मेदीरत्ता, परमजीत कौर,राम गौर, सोनू,जगतबंधु  उप सिथत रहे

faridabadnews faridabadnews24 Hundreds of youths joined the Aam Aadmi Party in Faridabad under the leadership of Dharamveer Bhadana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.